[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment YRKKH: अभीरा-अरमान की दूरी बढ़ी, इस नाम से मुक्‍ति को आया पैनिक अटैक

YRKKH: अभीरा-अरमान की दूरी बढ़ी, इस नाम से मुक्‍ति को आया पैनिक अटैक

0
YRKKH: अभीरा-अरमान की दूरी बढ़ी, इस नाम से मुक्‍ति को आया पैनिक अटैक
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा की नजर मायरा पर पड़ती है. उसे देखते ही उसके मन में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. उसे वो पल याद आता है जब अरमान ने कहा था कि अगर वह मायरा की खुशी चाहती है तो उससे दूर रहे. अभीरा वहां से चली जाती है। अकेले में रोती है. उसे एहसास होता है कि शायद मायरा की नफरत समय के साथ और बढ़ गई है. वह तय करती है कि वह अब उसके सामने नहीं आएगी. दूसरी तरफ अभीरा की ओर से भेजा गया खाना पाकर मुक्‍ति खुश हो जाती है. तभी मायरा उससे टकरा जाती है और डिब्बा नीचे गिर जाता है. मुक्‍ति मायरा को मना करती है कि वह उसकी मां की भेजी चीजों को हाथ न लगाए.

मायरा पोद्दार नाम सुनते ही मुक्‍ति को आया पैनिक अटैक

मैट्रन मायरा पोद्दार का नाम पुकारती है. यह नाम सुनते ही मुक्‍ति बेचैन हो उठती है और उसे अपने पास्ट की कुछ झलकियां याद आने लगती है. वह घबरा जाती है और उसे पैनिक अटैक आ जाता है. अभीरा मन ही मन सोचती है कि अच्छा है मुक्‍ति को सब याद नहीं है, वरना हालात और बिगड़ सकते थे. वह तय करती है कि उसकी दोनों बेटियों की सुरक्षा के लिए उसे दूरी बनाए रखना ही होगा. दूसरी तरफ तान्या काम पर ध्यान नहीं लगा पा रही है और वह मनोज से पेपर्स संभालने को कहती हैय मनोज समझ जाता है कि वह कृष को लेकर परेशान है. मनोज उसे समझाता है कि कृष को एक मौका देना चाहिए.

अभीरा और अरमान सालों बाद मिलेंगे

एपिसोड के अंत में अभीरा और अरमान दोनों एक-दूसरे को याद करते हैं. दोनों के मन में गुस्सा और दर्द भरा है. अभीरा, अरमान को उसके फैसलों के लिए दोष देती है और कहती है कि मायरा की तकलीफ का कारण वही है. वहीं अरमान तंज कसता है कि वह अपनी बेटी की जगह किसी और की बेटी को संभालने में लगी है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान की कार पंक्चर हो जाती है और वह अभिरा के गैराज में पहुंच जाता है. अभीरा और अरमान एक दूसरे को देखकर चौंक जाते हैं.

यह भी पढ़ें- YRKKH: मायरा-मुक्ति को मिला एक कमरा, पहले ही दिन से शुरू हुई हॉस्टल वाली दुश्मनी

Previous article गिरिडीह में जेएमएम के नेता राकेश महतो की हत्या, कॉलेज के पास मिला शव
Next article मनोज तिवारी का नया गाना ‘होलरिया’ रिलीज, फैंस बोले– पुराने दिन याद आ गए
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel