[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये शख्स करेगा मायरा को किडनैप, जेल से छूटते ही अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये शख्स करेगा मायरा को किडनैप, जेल से छूटते ही अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा

0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये शख्स करेगा मायरा को किडनैप, जेल से छूटते ही अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान पूजा बीच में छोड़कर जाने वाला होता है. तभी पंडित जी उससे कहते हैं कि पूजा पूरी करके जाए क्योंकि ये आपके और गीतांजलि के लिए जरूरी है. अरमान ये सुनकर चौंक जाता है कि गीतांजलि ने उससे कहा था ये पूजा अभीरा के लिए है. अरमान जाने लगता है और गीतांजलि उसे रोकती है. अरमान उसपर गुस्सा होता है और चला जाता है. विद्या उसे जाने से रोकती है

मायरा को ये शख्स करेगा किडनैप

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा, अरमान और गीतांजलि को पूजा करते देख अपसेट हो जाती है. मायरा, अभीरा से अकेले मिलने का फैसला करती है और घर से भाग जाती है. काजल और संजय को जब ये पता चलेगा तो वह मायरा की खोज में निकल जाएगी. दूसरी तरफ अभीरा बेचैन हो जाती है और उसे लगता है कि कुछ गलत होने वाला है. अभीरा को पता चलता है कि जलेबी को लड़कियों की तस्करी का झूठा आरोप लगाया गया है. जलेबी के आदमी मायरा को किडनैप कर लेते हैं. संजय और काजल, मायरा को ले जाने वाली गाड़ी को रोकने की कोशिश करते हैं.

अभीरा को मिलेगी जमानत

अरमान जब घर आता है तो उसे पता चलता है कि मायरा किडनैप हो गई. विद्या, मायरा को न बचा पाने के लिए काजल को दोषी ठहराती है. गीतांजलि, अरमान के साथ मिलकर मायरा को खोजने का प्लान करती है. विद्या, काजल पर मायरा को सेफ नहीं रख पाने पर गुस्सा करती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को जमानत मिल जाती है और पोद्दार परिवार में जश्न का माहौल होता है. हालांकि अभीरा इसपर रिएक्ट नहीं करती. अचानक अभीरा सीढ़ियों से फिसल जाती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: कियारा की ड्रग्स की आदत का राज इस शख्स के सामने खुलेगा, मायरा होगी किडनैप

Previous article Skin Care Tips: हल्दी से करें स्किन केयर, सभी पूछेंगे सुंदर त्वचा का राज
Next article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम में उड़ी टप्पू-सोनू की शादी की अफवाह, मिठाई लेकर भिड़े हाउस पहुंचे रत्न और रूपा, जानें आगे क्या
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel