[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म

0
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म
ऋषभ जायसवाल, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शो में कृष बंसल का किरदार निभाने वाले ऋषभ जायसवाल ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है. एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने सफर के खत्म होने की जानकारी दी. समृद्धि शुक्ला ने उनके लिए इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है.

किरदार में दिखे कई बदलाव

ऋषभ जायसवाल पिछले करीब ढाई साल से इस शो से जुड़े हुए थे. इस दौरान उनके निभाए गए कृष बंसल के किरदार ने कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शुरुआत में उनका किरदार पॉजिटिव था, लेकिन धीरे-धीरे उसमें ग्रे शेड्स भी देखने को मिले. हालांकि ऋषभ ने अपने जाने की असली वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सेट से उनकी विदाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कास्ट और क्रू उन्हें खास अंदाज में विदाई देते नजर आ रहे हैं.

Image 307
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म 5
Image 307
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म 6

नया चेहरा आएगा सामने

टेलीचक्कर के साथ एक इंटरव्यू में ऋषभ जायसवाल ने साफ किया कि उनके शो छोड़ने का मतलब यह नहीं है कि कृष बंसल का किरदार खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि “मेरे जाने के बाद भी कृष का किरदार कहानी का हिस्सा बना रहेगा, बस अब इसे कोई और एक्टर निभाएगा.” यानी दर्शकों को कहानी में यह किरदार आगे भी देखने को मिलेगा, लेकिन नए चेहरे के साथ.

समृद्धि शुक्ला का इमोशनल पोस्ट

शो में अभीरा शर्मा पोद्दार का किरदार निभा रही समृद्धि शुक्ला ने ऋषभ के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि उनके साथ काम करना एक शानदार सफर रहा है और पूरी टीम उन्हें सेट पर मिस करेगी.

Image 308
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म 7

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेम बदलेगा रंग, अनुपमा की जिंदगी में आएंगे 3 चौंकाने वाले ट्विस्ट

Previous article SSC GD कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, 25487 पदों पर भर्ती, देखें एग्जाम शेड्यूल
Next article कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट 14 वर्षीय छात्र के लापता होने पर फूटा गुस्सा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel