[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभीरा की शादी रुकी, कावेरी ने बीच में आकर मचाया हंगामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभीरा की शादी रुकी, कावेरी ने बीच में आकर मचाया हंगामा

0
ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभीरा की शादी रुकी, कावेरी ने बीच में आकर मचाया हंगामा
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:  सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा भगवान के सामने खड़े होकर शादी करने का निर्णय लेते हैं. तभी अभीरा कहती है कि उनके पास मंगलसूत्र या कोई चेन नहीं है, इसलिए शादी कैसे होगी.अरमान तुरंत चेन ढूंढने की कोशिश करता है. चेन नहीं मिलने पर दोनों फेरे लेने की तैयारी करने लगते हैं. कावेरी वहां आ जाती है और उन्हें रोक देती है. वह कहती है कि उससे गलती हो गई जो उसने अरमान और अभीरा से समझदारी की उम्मीद की. नशे में होने के बावजूद दोनों उससे शादी करने देने की बात कहते हैं. कावेरी नाराज होकर पूछती है कि जब वे अपने रिश्ते को ठीक से संभाल नहीं पा रहे, तो बार-बार शादी करने की बात क्यों करते हैं. इसके बाद वह दोनों को वहां से ले जाती है.

मायरा करेगी कमरा बदलने की बात

मुक्ति, मायरा से कहती है कि वह उसके कारण कमरा न बदले. मायरा को एहसास होता है कि उसने बिना वजह मुक्ति पर अपना गुस्सा निकाल दिया. मुक्ति बताती है कि उसे अपने बचपन की पूरी बातें याद नहीं हैं, लेकिन उसे पता है कि कुछ ऐसा हुआ था जिसकी वजह से उसे पैनिक अटैक आते हैं. मायरा भावुक होकर कहती है कि उसकी मां उसे छोड़कर किसी और के साथ चली गई थी, इसलिए वह मुक्ति और उसकी मां के रिश्ते को देखकर जलन महसूस करती है. वह यह भी कहती है कि काश मुक्ति की मां उसकी भी मां होती.

अभीरा और अरमान के मन में उलझन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, कावेरी से पूछता है कि क्या वह अभी भी अभीरा के संपर्क में है. वहीं अभीरा पिछली रात की तस्वीरें देखकर सोच में पड़ जाती है कि क्या वह सच में अरमान से शादी करने वाली थी. कावेरी बताती है कि दो साल बाद उसने ही अभीरा से संपर्क किया था ताकि दोनों एक-दूसरे से बात कर सकें. उधर विद्या कावेरी पर नाराज होती है और कहती है कि अभीरा की वापसी से अरमान और मुक्ति की जिंदगी में तूफान आ जाएगा. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा दोनों ही एक-दूसरे के बारे में सोचकर बेचैन हो जाते हैं.

यह भी पढ़ेंये रिश्ता क्या कहलाता है: होली पर आएगा चौंकाने वाला ट्विस्ट, क्या अरमान-अभीरा कर लेंगे शादी?

Previous article जमशेदपुर में 952.50 रुपये में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2031 रुपये
Next article क्या ईरान पर अटैक करेगा पाकिस्तान? मुनीर से मिले सऊदी रक्षामंत्री, रक्षा समझौते पर हुई बात 
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel