[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घूमर में काजल नहीं, विद्या मचाएगी कोहराम, दादी सा लेंगी हैरान कर देने वाला फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घूमर में काजल नहीं, विद्या मचाएगी कोहराम, दादी सा लेंगी हैरान कर देने वाला फैसला

0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घूमर में काजल नहीं, विद्या मचाएगी कोहराम, दादी सा लेंगी हैरान कर देने वाला फैसला
यह रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगातार नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे हुए है. अभिरा और अरमान की शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं और अब आने वाले एपिसोड्स में पोद्दार परिवार एक और बड़े संकट से गुजरने वाला है.

अभिरा परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश में लगी हुई है और इसी वजह से वह घर में घूमर का आयोजन करती है, लेकिन यह त्योहार ही नए तमाशे की वजह बन जाएगा. आने वाले एपिसोड में क्या कुछ होगा, आइए बताते हैं.

आगे में घी डालने का काम करेगी तान्या

शो में दिखाया जाएगा कि काजल अब पूरी तरह निगेटिव मोड में आ चुकी है. वह अपना हिस्सा मांगते हुए पूरे पोद्दार परिवार को ताने सुनाएगी. विद्या के थप्पड़ को वह भूल नहीं पा रही है और इसी वजह से काजल घर में नई समस्याएं खड़ी कर देगी.

तान्या भी इस बार काजल और पोद्दार परिवार के बीच सुलह नहीं होने दे रही. घर के पहले से मौजूद तनाव में वह और घी डालते हुए माहौल को और बिगाड़ देगी.

विद्या और कावेरी की जबरदस्त भिड़ंत

अभिरा परिवार को जोड़ने के लिए घूमर फंक्शन प्लान करती है और काफी मनाने के बाद काजल भी तैयार हो जाती है. अभिरा और अरमान को उम्मीद होती है कि घूमर की वजह से परिवार फिर से एकजुट हो जाएगा. शुरुआत में सब कुछ ठीक भी चलता है और काजल भी साथ घुलने-मिलने की कोशिश करती है.

लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब घूमर में तमाशा काजल नहीं, बल्कि विद्या करती है. विद्या और कावेरी पोद्दार यानी सास-बहू के बीच जोरदार लड़ाई होगी. विद्या कावेरी के प्यार पर सवाल उठाएगी और पूरा माहौल बेकाबू हो जाएगा. अभिरा और अरमान इस ड्रामे को देखकर हैरान रह जाएंगे.

कावेरी का घर छोड़ने का फैसला

आगे दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार गुस्से में घर छोड़ने की धमकी देगी. हैरानी की बात यह होगी कि विद्या उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं करेगी. इससे घर का माहौल और बिगड़ जाएगा और पोद्दार परिवार टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा.

सीरियल में नई विलेन बनेगी विद्या?

काजल पहले ही घर से अलग होने का मन बना चुकी है और अब विद्या का रवैया पूरे परिवार को हिला देगा. वह किसी की नहीं सुनेगी और लगातार घर के कलेश को बढ़ावा देगी, जिससे माना जा रहा है कि विद्या अब शो की नई विलेन बनकर उभर सकती है.

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने शेयर की बेबी बॉय की पहली क्यूट झलक, नाम और उसके खूबसूरत अर्थ से भी उठाया पर्दा

Previous article Winter Special Oats Tikki Recipe: ठंडी शाम में झटपट बनाएं हेल्दी स्नैक्स, तैयार करें टेस्टी ओट्स टिक्की 
Next article गलत किताबों का चक्कर खत्म! UPSC, SSC, Banking के लिए ऐसे चुनें Best Books
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel