[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment फूटा अभीरा का गुब्बारा, गुस्से में अरमान ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

फूटा अभीरा का गुब्बारा, गुस्से में अरमान ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

0
फूटा अभीरा का गुब्बारा, गुस्से में अरमान ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो - यूट्यूब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिल रहा है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान और अभिरा एक बास्केटबॉल मैच देखने जाते हैं. काउंसलर ने उन दोनों को एक-एक गुब्बारा दिया था. शर्त यह थी कि उन्हें तीन दिनों तक इस गुब्बारे का ख्याल अपने पार्टनर की तरह रखना है. इसी टास्क को पूरा करने के लिए दोनों अपने गुब्बारे लेकर मैच देखने पहुंचते हैं, लेकिन वहीं कुछ ऐसा होता है जिससे सब गड़बड़ हो जाता है.

अभीरा से हुई गलती और फूटा गुब्बारा

मैच के दौरान अभिरा, अरमान से पूछती है कि वह अपने गुब्बारे को सुरक्षित रखने के लिए कहां रखे. जब अरमान जगह ढूंढने जाता है, तभी वहां एक बड़ा हादसा होने से बचता है. अभिरा देखती है कि एक लेडी बातों में इतनी व्यस्त है कि उसे अपनी तरफ आती हुई बास्केटबॉल दिखाई नहीं देती. उस लेडी को चोट न लग जाए, इसलिए अभिरा उसे बचाने के लिए दौड़ती है. उस महिला को तो चोट नहीं लगती, लेकिन इस चक्कर में अभिरा का गुब्बारा फूट जाता है.

अभीरा पर चिल्लाया अरमान

जैसे ही गुब्बारा फूटता है, अरमान बुरी तरह भड़क जाता है. जब अभिरा उसे बताती है कि वह उस महिला को बचा रही थी, तो अरमान चिल्लाकर कहता है कि क्या पूरी दुनिया को बचाने का ठेका तुमने ही लिया है. अरमान का कहना है कि दूसरों की मदद करने के चक्कर में अभिरा हमेशा खुद को भूल जाती है. वह अभिरा से कहता है कि कम से कम मेरे लिए ही सही, पर वह थोड़ी सेल्फिश बन जाए. अरमान की नाराजगी देखकर अभिरा काफी उदास हो जाती है.

आज के एपिसोड में क्या होगा?

पौद्दार परिवार में मदर्स डे मनाया जाएगा. जहां विद्या काफी अकेली नजर आईं, वहीं मनीषा का मूड भी अपनी बहू की बातों से खराब हो गया. दूसरी तरफ, अभिरा ने मायरा और मुक्ति के साथ मिलकर बहुत ही धूमधाम से मदर्स डे सेलिब्रेट किया. घर के अंदर के इस तनाव के बीच अरमान और अभिरा का यह झगड़ा कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा.

यह भी पढ़ें: Anupama: कैफे में हुआ गैस लीक, बेहोश हुए बाबूजी, माही को घर से निकालने पर मचा बवाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel