[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 5 महीने के लीप के बाद ऐसे शुरू होगी अरमान-अभीरा की नयी कहानी, कॉलेज रोमांस होगा शुरू

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 5 महीने के लीप के बाद ऐसे शुरू होगी अरमान-अभीरा की नयी कहानी, कॉलेज रोमांस होगा शुरू

0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 5 महीने के लीप के बाद ऐसे शुरू होगी अरमान-अभीरा की नयी कहानी, कॉलेज रोमांस होगा शुरू
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि शो में पांच महीने का लीप आएगा. लीप के बाद शो की कहानी नया मोड़ लेगी, जिसमें अभीरा और अरमान अपनी जिंदगी की नयी शरुआत करेंगे. दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता होगा. दोनों मिलकर मायरा का पालन-पोषण करेंगे. अभीरा और अरमान, मायरा के लिए नया लहंगा लेकर आएंगे. दोनों इस बात को लेकर बहस करेंगे कि मायरा उनका लहंगा पहनेगी. मायरा अपने माता-पिता को लड़ता देखकर मजे लेगी. मायरा दोनों लहंगे को मिक्स मैच करके पहनने का फैसला करेगी.

मायरा के लिए ये फैसला लेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार में शरद पूर्णिमा का उत्सव दिखाया जाएगा. अभीरा कहती है कि अरमान के साथ वह मिलकर मायरा को पालेगी. वह अरमान से कहती है कि मायरा बारी-बारी से उनके साथ दो-दो महीने रहेगी. अरमान को चिंता होगी कि मायरा ऐसे में बदलाव को कैसे मैनेज करेगी. अभीरा कहती है कि यही मायरा के लिए ठीक होगा. दूसरी तरफ शरद पूर्णिमा की पूजा के लिए सारी फैमिली जमा होती है. इस बीच एक गेस्ट आकर तान्या के वजन को लेकर उसका मजाक उड़ाती है. तान्या ये सुनकर अपने कमरे में चली जाती है. वहां पर कृष भी उसका मजाक उड़ाता है.

अरमान और अभीरा का कॉलेज रोमांस होगा शुरू

अभीरा और अरमान मिलकर उस गेस्ट को भगाने का प्लान करते हैं. दोनों उसे बताते हैं कि उसके घर पर रेड पड़ गया है. ये सुनकर वह औरत घबराते हुए वहां से चली जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि के जाने के बाद अरमान आजाद हो चुका है. अभीरा अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जयपुर जाने का फैसला करती है. इस फैसले में विद्या और कावेरी उसका साथ देगी. अभीरा हॉस्टल में रहेगी. उसी कॉलेज में अरमान भी एडमिशन ले लेता है, जहां अभीरा पढ़ाई करेगी. वह सिर्फ अभीरा का पीछा करने वहां पर आता है. दोनों की कॉलेज लव स्टोरी दर्शकों को देखने मिलेगी.

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: अंशुमन के बाद इस किरदार का शो से कटेगा पत्ता, अरमान-अभीरा की जिंदगी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Previous article Bihar Election Express: हिसुआ में जनता और नेता के बीच तीखी झड़प, चौपाल में छाया रहा भ्रष्टाचार का मुद्दा
Next article बिहार चुनाव में विवाद की वजह बने SIR पर अब SC के पाले में कुछ खास नहीं, आर्टिकल 329 EC को देता है यह विशेषाधिकार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel