[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ग्लोबल लेवल पर धमाका करेगी यश की ‘टॉक्सिक’, रिलीज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

ग्लोबल लेवल पर धमाका करेगी यश की ‘टॉक्सिक’, रिलीज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

0
ग्लोबल लेवल पर धमाका करेगी यश की ‘टॉक्सिक’, रिलीज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव
Toxic Movie

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. पहले यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे नई तारीख पर दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा. हालांकि नई रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है.

सिनेमाकॉन में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

बताया जा रहा है कि यह फैसला फिल्म को सिनेमाकॉन में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद लिया गया है. वहां मौजूद इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने फिल्म की प्रस्तुति को काफी पसंद किया. इसी के बाद मेकर्स ने इसे और बड़े स्तर पर ग्लोबली रिलीज करने की योजना बनाई है.

Image 363
ग्लोबल लेवल पर धमाका करेगी यश की ‘टॉक्सिक’, रिलीज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव 3

फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया गया है. मेकर्स का मानना है कि फिल्म की कहानी और विजुअल स्केल अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी आकर्षित कर सकते हैं. इसी वजह से अब ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और इंटरनेशनल पार्टनरशिप को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है.

यश ने शेयर किया अपना अनुभव

फिल्म को लेकर यश ने भी अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खास सिनेमाई अनुभव है. यश के मुताबिक, सिनेमाकॉन में मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है.

उन्होंने कहा कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो कलाकारों को सिनेमा के प्रति उनका प्यार फिर से महसूस कराती हैं और ‘टॉक्सिक’ उनके लिए वैसी ही फिल्म है. यश ने यह भी बताया कि फिल्म पूरी तरह तैयार है और फिलहाल इसकी अंतरराष्ट्रीय रिलीज रणनीति पर काम किया जा रहा है.

गीतू मोहनदास कर रही हैं निर्देशन

फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर तैयार की है. वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी भी गीतू मोहनदास ने संभाली है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और अब नई रिलीज डेट के इंतजार में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Previous article सालों तक नया जैसा चलेगा आपका फोन, बस अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स
Next article ARARIA स्कूली बच्चों को टीबी से बचाव के लिए किया गया जागरूक
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel