[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment क्या यश की ‘Toxic’ का होगा रीशूट? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

क्या यश की ‘Toxic’ का होगा रीशूट? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

0
क्या यश की ‘Toxic’ का होगा रीशूट? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई
टॉक्सिक मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Toxic: ‘केजीएफ’ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि यश फिल्म की शूटिंग से खुश नहीं हैं और इसके कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया जाएगा. दावा किया जा रहा था कि रीशूट पर 100 दिन और करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे. हालांकि, अब मेकर्स ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है.

मेकर्स ने क्या कहा?

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि फिल्म को दोबारा शूट करने की कोई प्लानिंग नहीं है. फिल्म की शूटिंग बिल्कुल सही तरीके से और तय प्लान के मुताबिक चल रही है. किसी भी हिस्से को दोबारा नहीं बदला जा रहा है. इस बयान के बाद यश के फैंस ने राहत की सांस ली है कि उनकी पसंदीदा फिल्म की शूटिंग में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है.

क्यों उड़ी थीं ये झूठी खबरें?

दरअसल, इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है, इसीलिए लोगों ने मनगढ़ंत कहानियां बनानी शुरू कर दीं. पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को आने वाली थी. लेकिन दुनिया के कुछ देशों (मिडल ईस्ट) में चल रहे तनाव और लड़ाइयों की वजह से इसके मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाकर 4 जून करने का फैसला किया. अब 4 जून की तारीख भी आगे बढ़ चुकी है और मेकर्स ने अभी तक नई डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है.

रणवीर सिंह की फिल्म को हुआ फायदा

जब यश की ‘टॉक्सिक’ की तारीख आगे बढ़ी, तो मार्च के महीने में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अकेले रिलीज हुई. सिनेमाघरों में कोई दूसरी बड़ी फिल्म न होने की वजह से रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

फिल्म में कौन-कौन से स्टार्स हैं?

‘KGF: चैप्टर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद यह यश की अगली बड़ी फिल्म है, इसलिए लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास कर रही हैं. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि यश इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है और वे इसके प्रोड्यूसर भी हैं.

यह भी पढ़ें: Bandar में अनुराग कश्यप संग काम करने पर बोले बॉबी देओल, कहा- वो एक ‘मैड जीनियस’ हैं

Previous article दरभंगा एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, राजस्थान से पहुंचा दो एयरोब्रिज
Next article सूता फैक्ट्री मोड़ पर शराब तस्करों पर शिकंजा, कार से 324 लीटर शराब बरामद, शराब और वाहन जब्त
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel