[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment 2 घंटे 21 मिनट की ‘With Love’ OTT पर कर रही ट्रेंड, रणवीर सिंह की 1300 करोड़ी ‘Dhurandhar’ को भी छोड़ा पीछे

2 घंटे 21 मिनट की ‘With Love’ OTT पर कर रही ट्रेंड, रणवीर सिंह की 1300 करोड़ी ‘Dhurandhar’ को भी छोड़ा पीछे

0
2 घंटे 21 मिनट की ‘With Love’ OTT पर कर रही ट्रेंड, रणवीर सिंह की 1300 करोड़ी ‘Dhurandhar’ को भी छोड़ा पीछे
विद लव मूवी ओटीटी पर कर रही ट्रेंड, फोटो- इंस्टाग्राम

With Love Beats Dhurandhar: OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा 2 घंटे 21 मिनट की तमिल फिल्म ‘विद लव’ की हो रही है. यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तेजी से दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गई और ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. खास बात यह है कि OTT पर इसकी सफलता ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया. हल्की-फुल्की रोमांस और इमोशनल मोमेंट्स की वजह से यह कहानी दर्शकों के दिलों में जल्दी ही जगह बना चुकी है.

अगर आप इसे थिएटर में मिस कर गए हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं. आगे हम आपको फिल्म की पूरी कहानी, स्टार कास्ट और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

39 करोड़ की फिल्म ने 1300 करोड़ी ‘धुरंधर’ को दिया पछाड़

Image 84
Photo: netflix

पहले OTT पर ‘धुरंधर’ ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर थी. रणवीर सिंह की यह फिल्म थिएटर में दुनिया भर में 1,305.35 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी OTT पर लंबे समय तक अपना दबदबा नहीं बना सकी. तभी ‘विद लव’ ने अपनी एंट्री दी और पूरी तस्वीर बदल दी. 6 फरवरी को थिएटर में सिर्फ 39.03 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद, OTT पर इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि उसने ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया.

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी सत्या नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रिश्तों और शादी जैसी जिम्मेदारियों से बचता है. उसकी बहन उसका ब्लाइंड डेट मोनीषा नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ सेट कर देती है. मुलाकात के दौरान पता चलता है कि दोनों स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते हैं. पुरानी यादें, क्रश और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गलतफहमियां और जिंदगी के फैसले उनके रिश्ते की परीक्षा लेते हैं.

स्टार कास्ट डिटेल्स

‘विद लव’ की मेन स्टार कास्ट में लीड हीरो के रूप में अभिशन जीवित हैं, जो सत्या का किरदार निभाते हैं और लीड हीरोइन के रूप में अनस्वरा राजन हैं, जो मोनिशा की भूमिका में हैं. सपोर्टिंग किरदारों में हरीश कुमार, काव्या अनिल, सचिन नचियप्पन, थेनी मुरुगन और सरवनन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 90 करोड़ के बजट पर बनी आमिर की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में छापे 250 करोड़+, अब Free में ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Previous article बिहार के इस जिले में पानी पीते ही उल्टी करने लगे 12 बच्चे, स्कूल में हड़कंप, क्या बोले डॉक्टर
Next article 6 साल में हुए 1050 आंतकवादी हमले, 288 जवान शहीद, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel