[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment कौन हैं ल‍िजलाज और क्यों हो रही ट्रेंड? क्या सच में विराट कोहली ने लाइक की तस्वीर?

कौन हैं ल‍िजलाज और क्यों हो रही ट्रेंड? क्या सच में विराट कोहली ने लाइक की तस्वीर?

0
कौन हैं ल‍िजलाज और क्यों हो रही ट्रेंड? क्या सच में विराट कोहली ने लाइक की तस्वीर?
व‍िराट कोहली और ल‍िजलाज, फोटो- इंस्टाग्राम

जर्मनी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ल‍िजलाज (Lizzalazz) इन दिनों भारत में अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. इसकी वजह है भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर ल‍िजलाज की कुछ तस्वीरों को लाइक किया है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और लोग इस इन्फ्लुएंसर के बारे में ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हो गए.

कौन हैं ल‍िजलाज?

ल‍िजलाज जर्मनी की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह खुद को व्लॉगर, फूडी और सिंगर बताती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 4.25 लाख फॉलोअर्स हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर ट्रेंडी और ग्लैमरस होती हैं, जिससे उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन चुकी है. ल‍िजलाज ने अपने इंस्टा पर मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली और हरियाणा के अपने अनुभवों को शेयर कर चुकी हैं. इसके अलावा वह कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं, जिनमें भारत के साथ-साथ साउथ अफ्रीका, कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मालदीव शामिल हैं.

क्या विराट कोहली ने सच में लाइक की तस्वीर?

गुरुवार (16 अप्रैल) की रात सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि विराट कोहली ने ल‍िजलाज की एक तस्वीर को लाइक किया है. इसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि यह लाइक जानबूझकर किया गया था या फिर इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की कोई गलती थी. कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया. एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का शर्मा इससे नाराज हो सकती हैं. वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा कि विराट को एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बना लेना चाहिए.

Image 192
कौन हैं ल‍िजलाज और क्यों हो रही ट्रेंड? क्या सच में विराट कोहली ने लाइक की तस्वीर? 3

पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली इस तरह की चर्चा में आए हैं. पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब उन्होंने अवनीत कौर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था. उस समय भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था. बाद में विराट कोहली ने सफाई देते हुए कहा था कि जब वह अपना फीड क्लियर कर रहे थे, तब इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने गलती से इस इंटरैक्शन को दर्ज कर लिया. उन्होंने यह भी कहा था कि इसमें उनका कोई इरादा नहीं था और लोगों से बिना वजह अटकलें न लगाने की अपील की थी.

यह भी पढ़ें- पहाड़ों के बीच जुबिन नौटियाल की प्राइवेट शादी, कौन हैं उनकी लाइफ पार्टनर?

Previous article बिहार में होगी 46882 शिक्षकों की भर्तियां, BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जल्द
Next article इजरायल-लेबनान सीजफायर: ट्रंप के आगे झुके नेतन्याहू, लेबनानी सांसद बोले- ईरान ने किया मजबूर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel