[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment जब सपना चौधरी के शो के बीच हुई थी पत्थरबाजी, गुस्से से तिलमिला गई थीं डांसर, फिर ऐसे किया था हैंडल

जब सपना चौधरी के शो के बीच हुई थी पत्थरबाजी, गुस्से से तिलमिला गई थीं डांसर, फिर ऐसे किया था हैंडल

0
जब सपना चौधरी के शो के बीच हुई थी पत्थरबाजी, गुस्से से तिलमिला गई थीं डांसर, फिर ऐसे किया था हैंडल

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. सपना की लोकप्रियता सलमान खान के शो बिग बॉस में आने के बाद काफी बढ़ी थी. आज उनके डांस वीडियोज के अलावा रील्स और तसवीरें उनके चाहने वालों को दीवाना बना देते है. आज देसी क्वीन के पास किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन एक वक्त था जब कई लोगों का उनको स्टेज पर ऐसे डांस करना पसन्द नहीं था. एक बार तो उनके शो में पत्थरबाजी होने लगी थी.

सपना चौधरी के स्टेज शो में हुई थी पत्थरबाजी

दरअसल, सपना चौधरी के स्टेज शो काफी पॉपुलर है. उनका डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. क्या बच्चे क्या बूढ़े, हर कोई उन्हें डांस करते देख बेताब हो जाते है. लेकिन कभी-कभी उनके स्टेज शो में हंगामा भी हो जाता है. एक बार तो शो के दौरान कुछ लोगों ने पत्थर चला दिया था. जिसके बाद देसी क्वीन काफी नाराज हो गई थी. साथ ही उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया था.

https://www.instagram.com/p/Cn3acTFgPob/
सपना ने कही थी ये बात

उस समय उस प्रोगाम में सपना चौधरी ने शो के दौरान ही लोगों को वॉर्निग दे दिया था. सपना ने कहा था, विनती है पत्थर मत फेंकना. अच्छा नहीं लगता. मैं भी आपकी बहन, बेटी के बराबर ही हूं. एक स्टेज पर नाचने से ये नहीं हो जाता कि मैं अलग हूं. क्या मिल जाएगा पत्थरबाजी करके? ऐसी हरकतों से रोना आता है. इतनी हिम्मत है तो भाई स्टेज पर आकर नाचकर दिखा. ऐसी हरकतों से रोना आता है. नाच के देख भाई यहां पर दो ठुमके मारकर देख. होश ठिकाने आ जाएंगे. कितना अच्छा प्रोगाम चल रहा है. ऐसा करने से सारा प्रोगाम बिगड़ जाएगा.

लैविश लाइफ जीती है सपना

सपना चौधरी एक बड़ी पर्सनैलिटी होने के साथ जानी-मानी सोशल मीडिया स्टार भी हैं. एक्ट्रेस काफी लैविश लाइफ जीती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी एक स्टेज परफॉर्मेंस के 25-50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. उनके डांस को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ जमा रहती है. उनके पास आओडी क्यू7, फोर्ड और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज गाड़ी है. इसके अलावा दिल्ली में भी इनका बंगला है.

Previous article Acid Attack: लड़की ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने चेहरे पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती
Next article Braj Ki Holi 2023: बालस्वरूप श्रीकृष्ण और बलराम के साथ गोपियां खेलती हैं छड़ी मार होली, जानिए कब होगा आयोजन…
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel