[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Wheel of Fortune में अक्षय कुमार का खुलासा: क्रश के लिए सीखा गाना, लेकिन पड़ोसियों ने बजा दी बैंड

Wheel of Fortune में अक्षय कुमार का खुलासा: क्रश के लिए सीखा गाना, लेकिन पड़ोसियों ने बजा दी बैंड

0
Wheel of Fortune में अक्षय कुमार का खुलासा: क्रश के लिए सीखा गाना, लेकिन पड़ोसियों ने बजा दी बैंड
व्हील ऑफ फॉर्च्यून अक्षय कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

Wheel of Fortune के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को ऐसा मजेदार मोमेंट देखने को मिला, जिसने पूरे स्टूडियो को ठहाकों से गूंजा दिया. दरअसल, बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने कॉलेज के दिनों की एक दिलचस्प और थोड़ी एंबर्रासिंग याद साझा की. उनकी यह कहानी इतनी मजेदार थी कि ऑडियंस से लेकर कंटेस्टेंट्स तक, हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया. तो आइए बताते हैं पूरा किस्सा.

कैसे शुरू हुई बातचीत?

एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट आदर्श ने प्यार पर एक शायरी सुनाई. इसके बाद चर्चा छिड़ गई कि क्या लड़के अपने क्रश को इम्प्रेस करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं. जब एक अन्य कंटेस्टेंट ने कहा कि “मर्दों को कोशिश करनी चाहिए, लेकिन वे अक्सर कम पड़ जाते हैं,” तो अक्षय कुमार ने अपने कॉलेज के दिनों की एक पर्सनल कहानी शेयर की.

उन्होंने बताया कि लगभग 40 साल पहले, जब वे कॉलेज में थे, उन्हें एक लड़की से प्यार था. उसे इम्प्रेस करने के लिए उन्होंने खास तौर पर एक गाना सीखा. उनका एक दोस्त गिटार बजाता था, तो दोनों मिलकर लड़की के घर के बाहर पहुंचे और गाना गाया.

अक्षय कुमार: “उसके जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा”

कहानी सुनते समय सभी को लगा कि आगे कोई रोमांटिक मोड़ आएगा, लेकिन अक्षय ने हंसते हुए बताया कि लड़की के पड़ोसियों को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “उसके जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा. हम दोनों ने मार खाई.” इसके बाद उन्होंने अपनी खास कॉमिक टाइमिंग में जोड़ा, “मेहनत ज्यादा होने से भी पिटाई होती है.” यह सुनते ही पूरा स्टूडियो हंसी से गूंज उठा और यह किस्सा एपिसोड का सबसे बड़ा हाईलाइट बन गया.

मालूम हो कि अक्षय कुमार राइटर और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं.

प्रोफेशनल फ्रंट पर क्या है अपडेट?

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही अपनी अगली फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं, जो अप्रैल 2026 में रिलीज होने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: शादी की तस्वीरों का इंतजार? OTT पर देखें विजय और रश्मिका की ऑन‑स्क्रीन रोमांस फिल्में

Previous article एआई समिट विरोध प्रदर्शन के पीछे गहरी साजिश, आरोपियों पर दंगे का आरोप
Next article बिहार में 3.40 करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel