[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Welcome To The Jungle को लेकर बड़ा अपडेट, डायरेक्टर अहमद खान बोले- कंप्लीट मसाला पैकेज होगी फिल्म

Welcome To The Jungle को लेकर बड़ा अपडेट, डायरेक्टर अहमद खान बोले- कंप्लीट मसाला पैकेज होगी फिल्म

0
Welcome To The Jungle को लेकर बड़ा अपडेट, डायरेक्टर अहमद खान बोले- कंप्लीट मसाला पैकेज होगी फिल्म

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट और मजेदार गानों को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं. अब निर्देशक अहमद खान ने फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि फिल्म में कुल 5 गाने होंगे, जो कहानी और कॉमेडी को और ज्यादा मजेदार बनाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं, बल्कि एक पूरा ‘मसाला एंटरटेनर पैकेज’ है.

अहमद खान: “डार्क ह्यूमर का मिलेगा तड़का”

फिल्म के बारे में बात करते हुए अहमद खान ने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ एक साधारण कॉमेडी फिल्म नहीं है. इसमें डार्क ह्यूमर का भी खास तड़का देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि फिल्म को इस तरह बनाया गया है ताकि दर्शक थिएटर में बैठकर शुरुआत से आखिर तक पूरा एंटरटेन महसूस करें और बोर न हों.

फिल्म में होंगे 5 खास गाने

अहमद खान ने खुलासा किया कि इस फिल्म में 5 खास गाने रखे गए हैं. ये गाने सिर्फ नाचने-गाने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये फिल्म की कहानी और उसके मजाक को और ज्यादा बढ़ाएंगे. गानों की डांस स्टेप्स को भी इस तरह से तैयार किया गया है जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाएगी. फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज होकर लोगों का दिल जीत चुके हैं.

निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की तारीफ

अहमद खान ने फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बनाना आसान नहीं होता.

उन्होंने आगे कहा कि फिरोज फिरोज भाई बहुत हिम्मत वाले इंसान हैं. फिल्म बनाने में कई तरह की मुश्किलें और रुकावटें आईं, लेकिन वह कभी पीछे नहीं हटे. उन्होंने पूरी टीम का साथ दिया ताकि फिल्म ठीक वैसे ही बने जैसी वह बनाना चाहते थे.

फिल्म में कौन-कौन से स्टार हैं?

‘वेलकम टू द जंगल’ में बहुत बड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला और कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.

करीब 30 कलाकारों वाली यह फिल्म साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को एक बड़े फैमिली एंटरटेनर के रूप में तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: 103 डिग्री बुखार में भी अक्षय कुमार ने किया ‘घिस घिस घिस’ गाने का शूट, अक्षरा सिंह ने सुनाया किस्सा

Previous article सन्हौला में तूफान का तांडव, भारी तबाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Next article कोल्हान विश्वविद्यालय में क्लस्टर सिस्टम पर कुलपति की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel