[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Wheel of Fortune में अनिल कपूर ने ‘Welcome 4’ किया कंफर्म, अक्षय कुमार संग फिर आएंगे साथ

Wheel of Fortune में अनिल कपूर ने ‘Welcome 4’ किया कंफर्म, अक्षय कुमार संग फिर आएंगे साथ

0
Wheel of Fortune में अनिल कपूर ने ‘Welcome 4’ किया कंफर्म, अक्षय कुमार संग फिर आएंगे साथ
व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में वेलकम 4 कन्फर्म, फोटो- इंस्टाग्राम

Welcome 4: अक्षय कुमार के रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के हाल ही में हुए होली स्पेशल एपिसोड में अभिनेता अक्षय कुमार, अनिल कपूर, राधिका मदान और सौरभ शुक्ला ने ऑडियंस के साथ एक मजेदार और दिलचस्प इंटरैक्शन किया. एपिसोड में अनिल कपूर ने अपनी मशहूर मजनू भाई पेंटिंग और इसके पीछे की कहानी शेयर की, जिससे दर्शकों में एक्साइटमेंट और हंसी का माहौल बन गया. यही नहीं उन्होंने इस बात पर भी मुहर लगाई कि ‘वेलकम’ पार्ट 4 में वे एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

वेलकम 4 में फिर साथ काम करेंगे अनिल और अक्षय

शो के दौरान एक ऑडियंस मेंबर ने बताया कि वह अनिल कपूर और अक्षय कुमार का बड़ा फैन है और फिल्म वेलकम का तो और भी बड़ा फैन है. उसने मशहूर मजनू भाई पेंटिंग भी लायी और इसके पीछे की कहानी जानना चाही. इस पर अनिल कपूर ने बताया कि उनके पास अब भी ओरिजिनल मजनू भाई पेंटिंग मौजूद है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “सबसे पहले तो मैंने अक्षय साहब के साथ वेलकम 1 की थी, वेलकम 2 में यह नहीं थे, फिर वेलकम 3 में मुझे निकाल दिया गया, और अब वेलकम 4 में हम फिर साथ काम करेंगे.” यह सुनकर ऑडियंस बहुत एक्साइटेड हो गई.

मजनू भाई पेंटिंग की कहानी

अनिल कपूर ने बताया कि लोग इस पेंटिंग के साथ मीम्स बनाते रहते हैं, लेकिन इसके पीछे एक डेप्थ और फिलॉसफी है. पेंटिंग में एक घोड़ा और एक गधा दिखाया गया है. घोड़ा तेज और एक्टिव है, जबकि गधा धीमा और शांत. अनिल कपूर ने ऑडियंस से पूछा कि वे घोड़े हैं या गधे. ज्यादातर दर्शकों ने जवाब दिया ‘घोड़ा’. इसके बाद अनिल ने मजाकिया अंदाज में समझाया कि घोड़ा सारा काम तेजी से करता है, लेकिन गधे को तारीफ नहीं मिलती. उन्होंने घोड़े की तुलना एम्प्लॉई से और गधे की तुलना बॉस से की, जिससे ऑडियंस जोर-जोर से हंसी.

यह भी पढ़ें: OTT पर पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट का धमाका, एक साथ आ रही हैं 14 नई फिल्में और वेब सीरीज

Previous article अटास के सदस्य के मां के निधन पर जताया शोक
Next article माहेश्वरी एकेडमी के कुमारी अर्चना को सम्मानित किये जाने पर बधाई
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel