[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Wednesday Season 3 First Look: नेवरमोर स्कूल से निकलकर पेरिस पहुंचीं वेडनसडे, सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट

Wednesday Season 3 First Look: नेवरमोर स्कूल से निकलकर पेरिस पहुंचीं वेडनसडे, सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट

0
Wednesday Season 3 First Look: नेवरमोर स्कूल से निकलकर पेरिस पहुंचीं वेडनसडे, सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट
वेडनेसडे सीजन 3 का पहला लुक, फोटो - इंस्टाग्राम

Wednesday Season 3 First Look: नेटफ्लिक्स ने आखिरकार ‘वेडनसडे सीजन 3’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है. इस बार कहानी और भी बड़ी और रोमांचक होने वाली है क्योंकि हमारी पसंदीदा वेडनसडे एडम्स अब एक नई जगह पहुंच गई है.

तो आइए जानते हैं, सीजन 3 की पहली झलक में क्या खास है और इस बार शो में क्या नया देखने को मिलेगा.

वेडनसडे और थिंग अब पेरिस की सैर पर

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें जेना ओर्टेगा पेरिस के मशहूर एफिल टावर के पास खड़ी नजर आ रही हैं. उनके साथ उनका वफादार दोस्त ‘थिंग’ (हाथ) भी है. फोटो में वेडनसडे एक मोटरसाइकिल के पास खड़ी होकर दूर कहीं देख रही हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, “पेरिस से, डर के साथ” (From Paris, with dread). इसे देखकर साफ लग रहा है कि इस बार कहानी पुरानी जगहों से आगे बढ़कर पेरिस के रहस्यों तक पहुंचने वाली है.

यहां देखें फर्स्ट लुक-

जहां सीजन 2 खत्म हुआ, वहीं से शुरू होगी कहानी

आपको याद होगा कि सीजन 2 के आखिर में वेडनसडे अपने अंकल फेस्टर की मोटरसाइकिल पर बैठकर ‘थिंग’ के साथ अपनी दोस्त एनिड (Enid) को ढूंढने निकली थी. अब सीजन 3 में दिखाया जाएगा कि उनका यह सफर उन्हें पेरिस ले गया है. यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि पेरिस जैसी खूबसूरत जगह पर वेडनसडे अपना डरावना जादू कैसे चलाती है.

नए सितारों की होगी एंट्री

इस बार शो में कुछ बहुत बड़े नाम जुड़ने वाले हैं. ईवा ग्रीन ‘आंट ओफेलिया’ के रोल में दिखेंगी. उनके साथ ही विनोना राइडर और लीना हीडी जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे. पुराने कलाकार जैसे कैथरीन जेटा-जोन्स भी शो का हिस्सा बने रहेंगे.

कब देख पाएंगे आप यह सीजन?

सीजन 3 की शूटिंग फरवरी 2026 में ही शुरू हो गई है. इसकी शूटिंग आयरलैंड और फ्रांस (पेरिस) जैसी खूबसूरत जगहों पर हो रही है. क्योंकि शूटिंग बहुत बड़े स्तर पर हो रही है, इसलिए इसे तैयार होने में थोड़ा समय लगेगा. उम्मीद की जा रही है कि वेडनसडे सीजन 3 साल 2027 के बीच में या उसके बाद रिलीज होगा.

यह भी पढ़ें: क्या दोबारा दुल्हन बनने वाली हैं Jennifer Winget? एक्ट्रेस के एक कमेंट ने मचाई हलचल, जानें क्या है सच

Previous article 22 अप्रैल को समाप्त हो रहा है युद्धविराम, क्या फिर शुरू होगा ईरान-अमेरिका युद्ध?
Next article रामजानकी मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा का नगर भ्रमण आज
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel