[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series पूरी दुनिया में नंबर 1 बनी विजय वर्मा की ‘Matka King’, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा भी हुए मुरीद

पूरी दुनिया में नंबर 1 बनी विजय वर्मा की ‘Matka King’, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा भी हुए मुरीद

0
पूरी दुनिया में नंबर 1 बनी विजय वर्मा की ‘Matka King’, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा भी हुए मुरीद
अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने किया मटका किंग का रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Matka King Review: विजय वर्मा की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ इस समय हर तरफ छाई हुई है. इस सीरीज में विजय वर्मा की एक्टिंग इतनी दमदार है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आमिर खान, विक्की कौशल और करण जौहर जैसे बड़े सितारों ने तो पहले ही इस शो को जबरदस्त बताया था, लेकिन अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है. आइए आपको बताते हैं कि इन सुपरस्टार्स ने ‘मटका किंग’ को लेकर क्या कहा है और कैसे इसकी तारीफ की है.

अमिताभ बच्चन ने दीं शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया (X हैंडल) पर ‘मटका किंग’ का ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने टीम को बधाई देते हुए लिखा, “मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं.”

Image 276
पूरी दुनिया में नंबर 1 बनी विजय वर्मा की 'matka king', अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा भी हुए मुरीद 5

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार हिरानी भी हुए एक्साइटेड

अमिताभ बच्चन के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी ‘मटका किंग’ की टीम को जीत की बधाई दी है. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को शाबाशी दी. इतना ही नहीं, मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी कहानी है जिसे सुनते हुए हम सब बड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि वे इस शो को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

Image 275
पूरी दुनिया में नंबर 1 बनी विजय वर्मा की 'matka king', अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा भी हुए मुरीद 6
Image 277
पूरी दुनिया में नंबर 1 बनी विजय वर्मा की 'matka king', अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा भी हुए मुरीद 7

दुनिया भर में बज रहा है डंका

विजय वर्मा का यह जादू सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है. ‘मटका किंग’ इस समय भारत और दुबई (UAE) दोनों देशों में नंबर 1 पर चल रही है. सबसे बड़ी और गर्व की बात यह है कि पूरी दुनिया की ‘टॉप 10’ सीरीज की लिस्ट में यह इकलौती भारतीय सीरीज है, जो 8वें नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है.

क्या है ‘मटका किंग’ की कहानी?

यह कहानी हमें 1960 के दशक की पुरानी मुंबई में ले जाती है. विजय वर्मा ने इसमें ‘बृज भट्टी’ नाम के एक चालाक आदमी का रोल किया है जो रुई (कपास) का छोटा सा व्यापार करता है. वह समाज में इज्जत और नाम कमाना चाहता है. एक छोटे से आइडिया से शुरू हुई यह कहानी कैसे पूरे शहर में फैल जाती है और कैसे इसमें ताकत और पैसे का खेल शुरू होता है, यही इस सीरीज में बहुत ही रोमांचक तरीके से दिखाया गया है. इसे मशहूर डायरेक्टर नागराज मंजुले ने बनाया है.

यह भी पढ़ें: शहनाज गिल से लेकर तान्या मित्तल तक, क्या ‘Khatron Ke Khiladi 15’ में खतरों से खेलते नजर आएंगे ये स्टार्स ?

Previous article मनिहारी के नये थानाध्यक्ष बने संतोष कुमार झा
Next article इन 4 Skills में AI 2026 में भी रहेगा कमजोर, बच सकती है आपकी नौकरी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel