[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ‘पुष्पा 2’ पर भारी पड़ेंगी ये 5 फिल्में-सीरीज, देख कर आप भी बोल पड़ेंगे- असली फायर तो यहां है

Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ‘पुष्पा 2’ पर भारी पड़ेंगी ये 5 फिल्में-सीरीज, देख कर आप भी बोल पड़ेंगे- असली फायर तो यहां है

0
Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ‘पुष्पा 2’ पर भारी पड़ेंगी ये 5 फिल्में-सीरीज, देख कर आप भी बोल पड़ेंगे- असली फायर तो यहां है
upcoming ott releases

Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते सभी की जुबान पर एक ही फिल्म का नाम चढ़ा हुआ है. वह है ‘पुष्पा 2’. दर्शकों में इस फिल्म का हाइप इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वह अल्लू अर्जुन के हर स्टेप और अंदाज को कॉपी कर रहे हैं. अब ऐसे में सभी के सिर से पुष्पा 2 का भूत उतारने के लिए एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इनमें एक्शन, क्राइम-थ्रिलर और एक्शन सबकुछ भरपूर देखने को मिल जायेगा. ऐसे में बिना वक्त गवाए आइए बताते हैं ओटीटी पर दस्तक देने वाली फिल्मों-सीरीज के नाम.

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में-सीरीज की लिस्ट-

  • मिसमैच्ड सीजन 3
  • डिस्पैच
  • नो गुड डीड
  • बोगनवेलिया
  • बंदीश बंदिट्स सीजन 2

मिसमैच्ड सीजन 3

प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ का इंतजार दर्शक आंखे बिछाए कर रहे हैं. अब यह सीरीज एक बार फिर आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जिसे आप 13 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज में रोमांस, दोस्ती और टकरा का भरपूर मेल देखने को मिल जायेगा. इसमें प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ के अलावा रणविजय सिंहा और तारुक रैना जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

डिस्पैच

बोगनवेलिया के बाद मनोज बाजपेयी की थ्रिलर-सस्पेंस फिल्म ‘डिस्पैच’ भी 13 दिसंबर को Zee5 पर रिलीज होगी, जिसमें एक ऐसे ईमानदार पत्रकार की कहानी दर्शाई गई है, जो डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, शहाना गोस्वामी, रिमी सेन और पार्वती सेहगल जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

नो गुड डीड

नो गुड डीड सीरीज एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लॉस एंजेलिस स्थित स्पेनिश-स्टाइल विला को बेचना चाहते हैं लेकिन इस बिच उनका सामना अजीब खरीदारों से होता है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 12 दिसंबर को रिलीजहोगी, जिसमें लीजा कुडरो, रे रोमैनो और लिंडा कार्डेलिनी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

बोगनवेलिया

पुष्पा 2 के विलन फहाद फासिल की सायकॉलजिकल थ्रिलर मलयालम फिल्म ‘बोगनवेलिया’ 13 दिसंबर को SonyLIV पर रिलीज होगी. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल में एक अजीबो-गरीब घटना का शिकार हो जाता है. इस फिल्म में फहाद फासिल, ज्योथिरमयी, कुंचको बॉबन, वेना नंदकुमार, श्रींदा और अठिरा पटेल जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं. अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर जॉनर पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए अच्छी चॉइस है.

बंदीश बंदिट्स सीजन 2

बंदीश बंदिट्स दूसरा सीजन भी 13 दिसंबर प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा, जिसमें क्लासिकल म्यूजिक और वेस्टर्न म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिलेगा. इस सीरीज में रित्विक भौमिक और श्रेया चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ऐसे में अगर आप भी म्यूजिक लवर हैं तो बंदीश बंदिट्स सीजन 2 को आपको जरूर देखना चाहिए.

Also Read: Thangalaan OTT Release: थियेटर्स के बाद ओटीटी पर आई चियान विक्रम की फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं आप

Previous article माइकल क्लार्क ने चुनी सदी की टीम, भारत से इन खिलाड़ियों को किया शामिल 
Next article अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल स्वर्ण पदक विजेता चंदन लोहरा सम्मानित
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel