[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series TVF ने जून के बोरडम को दूर करने के लिए जबरदस्त सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है, एक के बाद एक देखें और एनज्वॉय करें

TVF ने जून के बोरडम को दूर करने के लिए जबरदस्त सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है, एक के बाद एक देखें और एनज्वॉय करें

0
TVF ने जून के बोरडम को दूर करने के लिए जबरदस्त सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है, एक के बाद एक देखें और एनज्वॉय करें

TVF June Binge List: अगर जून की छुट्टियों में आप भी कहीं घूमने नहीं जा रहे और घर बैठे वही पुराने टीवी सीरियल्स और फिल्में देखकर परेशान हो चुके हैं, तो और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. दरअसल, टीवीएफ ने जून के महीने के लिए आपके इंटरटेनमेंट की पूरी व्यवस्था कर दी है. टीवीएफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जून की बिंज लिस्ट आज सामने आई है, जिसका लुत्फ आप अपने परिवार के साथ बैठकर उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इन लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरज शामिल हैं.

वेरी पारिवारिक

वेरी पारिवारिक का डायरेक्शन वैभव बंधू ने किया है. इस सीरीज में दर्शकों को सृष्टि रिंधानी, प्रणय पचौरी, परितोष सैंड, अरुण कुमार, बद्री चव्हाण, विदुषी कौल समेत और भी कई एक्टर्स एंटरटेन करेंगे. यह वेब सीरीज 22 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हुई थी. वेरी पारिवारिक एक फैमिली शो है, जिसे आप यूट्यूब पर जा कर देख सकते हैं.

पंचायत 3

एंटरटेनमेंट का जिक्र हो रहा हो और पंचायत सीरीज पीछे रह जाए, ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता. दरअसल, टीवीएफ की तरफ से आपकी बोरियत का जुगाड़ तो मिल ही गया. 28 मई 2024 को मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है. इसमें एक बार फिर हमें सचिव जी और फुलेरा गांव की पंचायत देखने को मिली है. इस बार सीरीज में नए चहरे भी देखने को मिलेंगे जो आपको हंसा हंसाकर लोट पोट कर देंगे.

Also Read Panchayat 3 में सबसे ज्यादा फीस पाने पर ‘सचिव जी’ ने तोड़ी चुप्पी, जितेंद्र कुमार बोले- ‘ये कोई बात…’

गुल्लक 4

श्रेयांश पांडे के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज गुल्लक 7 जून 2024 को सोनी लिव पर स्ट्रीम हो चुकी है. इस सीरीज से हर मिडिल क्लास फैमिली रिलेट कर सकती है. गुल्लक के सीजन 4 में 5 एपिसोड रिलीज हुए हैं. गुल्लक में मिश्रा जी की मिडिल क्लास फैमिली की खट्टी मीठी नोक झोंक, प्यार और जुड़ाव को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया है.

कोटा फैक्ट्री 3

कोटा फैक्ट्री 20 जून 2024 को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही है. इस सीरीज का दर्शक लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे. कोटा फैक्ट्री में एक बार फिर सभी के प्यारे सचिव जी उर्फ जीतू भईया उर्फ जितेंद्र कुमार देखने को मिलने वाले हैं, जो रैंक की रेस में फंसे परेशान स्टूडेंट्स को हौसला देते हुए नजर आएंगे. इस सीरीज से जीतू भईया का कहना है कि “जीत की तैयारी नहीं, तैयारी ही जीत है.”

Previous article त्याग और बलिदान का त्योहार है बकरीद
Next article कैंपस : नीट यूजी में धांधली की जांच सीबीआइ से कराने की मांग : अभाविप
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel