[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Squid Game 2 Trailer: खूनी खेल को खत्म करने लौट आया है प्लेयर नंबर 456, ‘स्क्विड गेम 2’ का थ्रिलिंग ट्रेलर रिलीज

Squid Game 2 Trailer: खूनी खेल को खत्म करने लौट आया है प्लेयर नंबर 456, ‘स्क्विड गेम 2’ का थ्रिलिंग ट्रेलर रिलीज

0
Squid Game 2 Trailer: खूनी खेल को खत्म करने लौट आया है प्लेयर नंबर 456, ‘स्क्विड गेम 2’ का थ्रिलिंग ट्रेलर रिलीज
Squid Game Season 2

Squid Game 2 Trailer: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब उनकी एक्साइटमेंट में चार चांद लगाने के लिए मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें दर्शकों के पसंदीदा प्लेयर नंबर 456 इस खूनी खेल को खत्म करने के मूड में नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि इस साउथ कोरियाई डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर टेलीविजन सीरीज में सेओंग गि-हुन के रूप में ली जंग-जे मुख्य भूमिका में हैं.

यहां देखें सीरीज का ट्रेलर-

स्क्विड गेम 2 का ट्रेलर रिलीज

नेटफ्लिक्स की इस मच अवेटेड सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था, जिसके बाद दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार करने लगे थे. अब सीजन 2 का थ्रिलिंग ट्रेलर आ गया है, जिसमें खिलाड़ी नंबर 456 गेम में वापस जाने की मांग करता है. इसके बाद मौत का खूंखार खेल शुरू होता है, जिसमें सभी प्लेयर्स पैसे के लिए अपनी जान को दांव पर लगाते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में आगे जब प्लेयर नंबर 456 से यह पूछा जाता है कि वह गेम में वापस क्यों आया तो वह कहता है कि मुझे इस बार गेम खत्म करना है.

स्क्विड गेम 2 की कहानी क्या है?

ह्वांग डोंग-ह्युक और नरीमन फर्स्टमैन स्टूडियो की निर्देशित स्क्विड गेम के दूसरे सीजन की कहानी प्लेयर नंबर 456 यानी सेओंग गी-हुन से शुरू होती है, जो अपने अमेरिका जाने के फैसले को बदलकर गेम में वापस आने का टारगेट पूरा करते दिखेगा. यह सीरीज एक बार फिर मौत का खूंखार खेल खेलने 26 दिसंबर को आ रहा है.

Also Read: Squid Game 2 Teaser: फिर शुरू हुआ मौत का खूंखार खेल, ‘स्क्विड गेम 2’ के टीजर ने रिलीज होते ही बढ़ाई हाइप

Previous article सोशल मीडिया की गंदगी दूर करने के लिए मौजूदा कानून नाकाफी, केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में कही यह बात
Next article Kal Ka Mausam: IMD का ताजा अपडेट- घने कोहरे की आगोश में चले जाएंगे 10 राज्य
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel