[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series South OTT Release: बॉस की चिक-चिक से हो गए हैं तंग, तो वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए OTT पर देखें ये जबरदस्त फिल्में

South OTT Release: बॉस की चिक-चिक से हो गए हैं तंग, तो वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए OTT पर देखें ये जबरदस्त फिल्में

0
South OTT Release: बॉस की चिक-चिक से हो गए हैं तंग, तो वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए OTT पर देखें ये जबरदस्त फिल्में

South OTT Release: रोज सुबह उठकर 9 टू 5 की जॉब, ऑफिस में बॉस के साथ काम को लेकर चिक-चिक और वीकेंड पर बोरिंग फिल्में-सीरीज, आपके मूड को पूरी तरह से फ्रस्ट्रेट कर देती है. अब बॉस की चिक-चिक और आपकी शिफ्ट को तो हम बदल नहीं सकते लेकिन आपके वीकेंड को मजेदार बनाने की जिम्मेदारी पूरी हमारी है. आज हम आपको इस हफ्ते आने वाली साउथ की ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आपका मूड लाइट हो जाएगा.

देवरा

devara trailer

जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है. फिल्म के लीड में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान हैं. इनके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, श्रीकांत, मुरली शर्मा और कलैयारासन जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब तक बॉक्सऑफिस पर 344.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में अब शानदार कमाई के बाद यह फिल्म अपने ओटीटी डेब्यू के लिए भी तैयार है. इस फिल्म की खास बात ये है कि यह फिल्म जूनियर एनटीआर की 6 साल बाद टॉलीवुड की पहली सोलो फिल्म है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को आप 8 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

जनक ऐथे गणक

janaka aithe ganaka trailer

सुहास की ‘जनक ऐथे गणक’ एक कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी बंदला ने किया है. ऐसे में आपके स्ट्रेस को भागने के लिए इस फिल्म को आप 12 अक्टूबर से aha पर देख सकते हैं.

वेट्टैयन

vettaiyan trailer

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की वेट्टैयन पर दर्शकों ने थिएटर्स में खूब प्यार लुटाया. जिसके बाद अब ये फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. 300 करोड़ रुपए के बजट पर बनी इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, दुशारा विजयन, मंजू वारियर, फहद फासिल, रितिका सिंह और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिकाओं में हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पसंदीदा कलाकार को ओटीटी पर देखने के लिए तैयार हैं तो बता दें कि वेट्टैयन को आप 8 नवंबर से अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

Also Read: OTT Releases This Week: वेट्टैयान नहीं देख पाए, तो ना लें टेंशन, इस वीक 1 नहीं, पूरी 5 फिल्में-सीरीज होंगी ओटीटी पर रिलीज

Previous article Weather Forecast: झारखंड-यूपी-बिहार में ठंड की दस्तक, 9 से 14 नवंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
Next article Bihar Weather: बिहार में अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel