[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Panchayat 5: पंचायत 4 की जबरदस्त सफलता के बाद ‘पंचायत 5’ की स्क्रिप्ट तैयार, जानें कब रिलीज होगी सीरीज

Panchayat 5: पंचायत 4 की जबरदस्त सफलता के बाद ‘पंचायत 5’ की स्क्रिप्ट तैयार, जानें कब रिलीज होगी सीरीज

0
Panchayat 5: पंचायत 4 की जबरदस्त सफलता के बाद ‘पंचायत 5’ की स्क्रिप्ट तैयार, जानें कब रिलीज होगी सीरीज
Personal Finance Rules

Panchayat 5: ओटीटी पर जबरदस्त सफलता के बाद ‘पंचायत’ सीरीज का चौथा सीजन दर्शकों का दिल जीत रहा है. इस शो की सीधी-सादी लेकिन दिल छूने वाली कहानी और मजबूत एक्टिंग ने इसे इंडिया की टॉप वेब सीरीज में शामिल कर दिया है. अब इस पॉपुलर सीरीज के सीजन 5 को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है, जो फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.

डायरेक्शन और स्क्रिप्ट तैयार: चंदन कुमार

इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में सीरीज के लेखक चंदन कुमार ने खुलासा करते हुए कहा, “हम जितने सीजन बनाते हैं, फैंस की उम्मीदें उतनी ही बढ़ती हैं. यह बहुत चैलेंजिंग है, हमारी कोशिश कुछ अलग हटकर करने की नहीं है. कहानी को जोड़ने की जरूरत है. जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए एक प्रस्तावना होनी चाहिए. हम कुछ भी बेतरतीब नहीं करते. हम चीजों को आपस में जोड़कर रखते हैं.”

चंदन कुमार ने यह भी कहा “फीडबैक लगभग वैसा ही थी जैसी हमने उम्मीद की थी. सीजन 4 रिलीज हो रहा है, हमारे पास सीजन 5 के लिए निर्देशन और स्क्रिप्ट पहले से ही है. हम दर्शकों के प्यार को हल्के में नहीं लेते. हर फैसला उस दुनिया को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है जिसे हमने बनाया है और जो लोग इसके साथ बड़े हुए हैं.”

पंचायत की सफलता पर नीना गुप्ता की प्रतिक्रिया

नीना गुप्ता, जो शो में पंचायत प्रधान मंजू देवी की भूमिका निभा रही हैं, ने भी शो की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये सीरीज इतनी हिट होगी. स्क्रिप्ट इतनी अच्छी थी कि हमने तुरंत हां कह दिया। कलाकार भी शानदार थे, और शूटिंग मजेदार रही.”

पंचायत की कहानी और कलाकार

पंचायत एक एमबीए स्टूडेंट अभिषेक (जितेंद्र कुमार) की कहानी है, जो गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बन जाता है. शो में नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, संविका, पंकज झा और दुर्गेश कुमार जैसे टैलेंटेड कलाकार हैं. सीजन 4 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है और इसे मिला-झूला रिस्पॉन्स मिला है.

यह भी पढ़े: Maa में अपने किरदार अंबिका पर Kajol ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत चैलेंजिंग…

Previous article Khan Sir Reception: खान सर ने बनवा दिए 156 आइटम्स, चौथी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे हजारों छात्र
Next article Bihar Elections: अखिलेश यादव से मिलने के बाद सबसे बड़ा निर्णय लेंगे तेज प्रताप, क्या सपा से लड़ेंगे चुनाव?
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel