[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series OTT Releases: इस हफ्ते लगेगा कॉमेडी और सस्पेंस का भरपूर तड़का, आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases: इस हफ्ते लगेगा कॉमेडी और सस्पेंस का भरपूर तड़का, आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज

0
OTT Releases: इस हफ्ते लगेगा कॉमेडी और सस्पेंस का भरपूर तड़का, आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases: ओटीटी के आखिरी हफ्ते बेहतरीन फिल्मों और सीरीज की कतार लगी हुई है. जिन में कॉमेडी से लेकर सस्पेंस थ्रिलर कूट-कूट कर भरा है. ऐसे में अगर इस वीकेंड आपका भी कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं है और सिर्फ घर बैठे नई फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक के साथ तैयार हो जाइए क्योंकि इस हफ्ते एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं.

दो पत्ती

कृति सेनन, काजोल और शाहिर शेख की इस हफ्ते की मच अवेटेड फिल्म ‘दो पत्ती’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कृति सनोन का डबल रोल देखने को मिलने वाला है. खास बात यह है कि ये फिल्म कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस, ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स, की डेब्यू फिल्म है, जो 25 अक्टूबर शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने पहले से ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा रखी है.

द लीजेंड ऑफ हनुमान 5

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का पांचवां सीजन 25 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. इस सीजन में दर्शक हनुमान जी को रावण की लंका में आग लगाते और उनके पंचमुखी अवतार को देख सकेंगे.

ऐ जिंदगी

ए जिंदगी एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी विनय नाम के एक व्यक्ति पर केंद्रित है, जिसे लिवर सिरोसिस है और डॉक्टर ने कह दिया है कि अब उसके पास सिर्फ 6 महीने ही बच गए हैं. ऐसे में विनय लिवर ट्रांसप्लांट करवाने का फैसला लेता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात रेवती राजन से होती है, और दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. इस फिल्म को आप 25 अक्टूबर को जी5 पर देख सकते हैं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

सस्पेंस थ्रिलर, और इमोशन ड्रामा देखने के बाद अगर आप कुछ कॉमेडी देखना चाहते हैं तो कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए एपिसोड को 26 अक्टूबर को देख सकते हैं.

Also Read: OTT Adda: 9 से 5 की जॉब से हो गए हैं बोर, तो ओटीटी पर देख डालें साउथ की ये धांसू फिल्में, स्ट्रेस फ्री होना तय

Also Read: Friday OTT Release: दिमाग के पेंच ढीले करने इस शुक्रवार आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, मिस किया तो होगा अफसोस

Previous article गुंडा पंजी में नामित लोगों की अमौर थाना में करायी गयी परेड
Next article महाविष्णु यज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel