[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series OTT Release: ओटीटी पर सजेगा दिवाली का मेला, आ रही हैं ये धांसू फिल्में-सीरीज, आप कौनसी देखने वाले हैं

OTT Release: ओटीटी पर सजेगा दिवाली का मेला, आ रही हैं ये धांसू फिल्में-सीरीज, आप कौनसी देखने वाले हैं

0
OTT Release: ओटीटी पर सजेगा दिवाली का मेला, आ रही हैं ये धांसू फिल्में-सीरीज, आप कौनसी देखने वाले हैं

OTT Release: फिल्मी लवर्स के लिए दिवाली 2024 में ओटीटी पर मेला लगने वाला है. क्योंकि दिवाली वीक की रौनक बढ़ाने के लिए कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज आ रही हैं, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे. इनमें एक्शन, कॉमेडी और रोमांस सबका को बंपर ऑफर देखने को मिलेगा. ऐसे में अगर आप भी इन्हें देखने के लिए एक्साइटिड है, तो आइए बताते हैं इनके नाम.

तंगलान

चियान विक्रम की साल 2024 की ‘तंगलान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. जिसके बाद फैंस इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे. अब यह फिल्म अपने ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. चियान विक्रम स्टारर इस फिल्म की कहानी कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स में स्थित खदान श्रमिकों के जीवन पर केंद्रित है, जिन्हें अंग्रेज बेहतर जीवन और कुछ पैसों का लालच देकर खदान से सोना निकलने को कहते हैं. फिल्म में चियान विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, डैनियल कैल्टागिरोन और पसुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 31 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

किष्किंधा कांडम

‘किष्किंधा कांडम’ फिल्म में आसिफ अली, विजयराघवन और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से वन अधिकारी हैं. यह गांव में बंदरों की वजह से होने वाली अशांति के पीछे का पता लगाते हैं. यह फिल्म 1 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

जोकर 2

‘जोकर: फोली ए ड्यूक्स’ की कहानी एक और सफल कॉमेडियन पर केंद्रित है, जो दोहरी पहचान से पीड़ित है. लेकिन उसकी जिंदगी में बदलाव तब आता है जब उसे किसी से प्यार हो जाता है. इस फिल्म में लेडी गागा, जोकिन फीनिक्स, जाजी बीटज, हैरी लॉटी, जैकब लोफ्लैंड, ब्रेंडन ग्लीसन और टिम डिलन लीड रोल में हैं. यह फिल्म 29 अक्तूबर से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध होगी.

मिथ्या 2

हुमा कुरैशी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिथ्या 2’ की कहानी जुहू और रिया नाम की दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें जूही एक सक्सेसफुल राइटर है, जिसपर एक अन्य लेखक साहित्यिक चोरी का आरोप लगाता है. इस वजह से उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस मौके का फायदा उसकी बहन रिया उठाती है. इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी के साथअवंतिका दसानी, रजित कपूर, इंद्रनील सेनगुप्ता, अवंतिका अकेरकर, रुशाद राणा और कृष्णा बिष्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 1 नवंबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी.

Also Read: Diwali Releases: इस दिवाली एंटरटेनमेंट का फूटेगा बॉम्ब, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू फिल्में

Previous article मार्च तक 150 लोगों को मिलेगा पीएमइजीपी के तहत रोजगार
Next article 26599 किसानों को कृषि इनपुट अनुदान भेज कर भागलपुर अव्वल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel