[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Mismatched Season 4: शुरू हो गई रोहित और प्राजक्ता की ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग, प्रोफेसर सिड ने सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें

Mismatched Season 4: शुरू हो गई रोहित और प्राजक्ता की ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग, प्रोफेसर सिड ने सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें

0
Mismatched Season 4: शुरू हो गई रोहित और प्राजक्ता की ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग, प्रोफेसर सिड ने सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें
मिसमैच्ड सीजन 4 की BTS तस्वीरें, फोटो- इंस्टाग्राम

Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ को पसंद करने वाले फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. शो में प्रोफेसर सिद्धार्थ यानी ‘सिड सर’ का किरदार निभाने वाले रणविजय सिंहा ने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इस अपडेट के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है, क्योंकि अब एक बार फिर डिंपल और ऋषि की कहानी स्क्रीन पर लौटने वाली है.

रणविजय सिंहा ने शेयर कीं सेट की तस्वीरें

रणविजय सिंहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस विद्या मालवदे नजर आ रही हैं, जो इस सीरीज में ‘जीनत’ का रोल निभाती हैं. बाकी तस्वीरों में टीम के दूसरे लोग दिख रहे हैं और आखिरी फोटो में उनकी वैनिटी वैन के बाहर उनका फिल्मी नाम ‘सिड’ लिखा हुआ है.

रणविजय ने कैप्शन में लिखा कि वह इस किरदार को पिछले 7 सालों से जी रहे हैं और इसके लिए वह बहुत शुक्रगुजार हैं. उन्होंने वादा किया कि पूरी टीम इस कहानी को एक बेहतरीन और यादगार अंत देने के लिए बहुत मेहनत कर रही है. उन्होंने इस सीजन के नए डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर का भी टीम में स्वागत किया.

यहां देखें पोस्ट-

फैंस हुए बेहद एक्साइटेड

जैसे ही रणविजय ने ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. रणविजय के भाई हरमन सिंहा ने कमेंट किया, “वूशू! सिड सर वापस आ गए हैं.” वहीं एक फैन ने लिखा, “सीजन 4 जल्दी आओ” और दूसरे ने लिखा, “अब और इंतजार नहीं हो रहा. “

Image 398
Mismatched season 4: शुरू हो गई रोहित और प्राजक्ता की 'मिसमैच्ड 4' की शूटिंग, प्रोफेसर सिड ने सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें 4
Image 399
Mismatched season 4: शुरू हो गई रोहित और प्राजक्ता की 'मिसमैच्ड 4' की शूटिंग, प्रोफेसर सिड ने सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें 5

कब रिलीज होगा ‘मिसमैच्ड सीजन 4’?

इस सीरीज का तीसरा सीजन दिसंबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर आया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था. इसके बाद मेकर्स ने चौथे सीजन का एलान किया, जो कि इस सीरीज का आखिरी सीजन होगा. यह सीजन इसी साल यानी 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकता है.

कौन-कौन है इस बार सीरीज में?

इस आखिरी सीजन को दिव्यांग ठक्कर डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है. इस बार भी लीड रोल में रोहित सराफ (ऋषि) और प्राजक्ता कोली (डिंपल) नजर आएंगे. उनके साथ रणविजय सिंहा, विद्या मालवदे, अहसास चन्ना, तारुक रैना और अभिनव शर्मा जैसे पुराने और पसंदीदा कलाकार भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने

Previous article ‘साहिबगंज पेंशन स्कैम’ पर बड़ा एक्शन: पूरे जिले में पेंशन भुगतान पर लगी रोक, 2 गिरफ्तार
Next article OnePlus N6 की एंट्री तय, Amazon पर दिखा नाम, 20 हजार रुपये से कम कीमत में आ सकता है नया OnePlus फोन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel