[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Mismatched Season 3: क्या रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं मिसमैच्ड सीजन 3 के अनमोल-विनी? अहसास बोलीं- हमारे नाम को जोड़ते रहें…

Mismatched Season 3: क्या रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं मिसमैच्ड सीजन 3 के अनमोल-विनी? अहसास बोलीं- हमारे नाम को जोड़ते रहें…

0
Mismatched Season 3: क्या रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं मिसमैच्ड सीजन 3 के अनमोल-विनी? अहसास बोलीं- हमारे नाम को जोड़ते रहें…
Ahsaas Channa and Taruk Raina

Mismatched Season 3: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ का सीजन 3 हाल ही में रिलीज हो हुआ है. पहले के दो सीजन की तरह इस सीजन को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस बार सिर्फ डिंपल और ऋषि की ही लव स्टोरी नहीं, बल्कि विनी और अनोमल की खूबसूरत केमिस्ट्री भी देखने को मिली है. दर्शकों ने इस बार ऋषि और डिंपल से थोड़ा ज्यादा प्यार विनी और अनमोल पर लुटाया है. मालूम हो कि सीरीज में अनोमल का किरदार तारुक रैना और विनी का किरदार अहसास चन्ना ने निभाया है. सीरीज में इन दोनों के बेहतरीन तालमेल को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगा रहे हैं कि यह दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब इन खबरों पर खुद विनी यानी अहसास चन्ना ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. 

अहसास ने तारुक को डेट करने पर क्या कहा?

अहसास चन्ना ने हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपने और तारुक के रिश्ते पर बात की है. उन्होंने कहा- मैं अपने फैंस और जो ऐसा सोच रहें हैं कि हम डेट कर रहे हैं, उनसे बस यही कहना चाहती हूं… प्लीज हमारे नाम को जोड़ते रहें. ऐसा मुमकिन हो सकता है क्योंकि हम दोनों ही सिंगल हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं. तो क्या पता.

ओटीटी से जुड़े ऐसे मजेदार अपडेट्स यहां पढ़ें

तारुक और अहसास का वायरल वीडियो

अहसास चन्ना और तारुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ के प्रमोशन का है, जिसमें तारुक अहसास को अपनी जैकेट देते नजर आए हैं और इन्हें देखकर वहां मौजूद ऑडियंस हूटिंग करने लगती है. मालूम हो कि यह वेब सीरीज 13 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी.

Also Read: Mismatched Season 3 Ending Explained: क्या रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली की जोड़ी आखिरकार साथ हुई, जानें सारे अपडेट्स

Also Read: Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ‘पुष्पा 2’ पर भारी पड़ेंगी ये 5 वेब सीरीज, देख कर आप भी बोल पड़ेंगे- असली फायर तो यहां है

Previous article Weight Loss Tips: महीने भर में घट जाएगा बढ़ा हुआ वजन, इस तरह खुद को रख सकते हैं फिट और एक्टिव
Next article शिक्षा विभाग ने घोषित किया ‘Teacher Of The Month’, एस सिद्धार्थ ने 12 शिक्षकों को किया सम्मानित
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel