[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Mirzapur में सीधी-साधी ‘गोलू गुप्ता’ से ‘गोलू दीदी’ बनने तक के सफर पर श्वेता त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत शुक्रगुजार हूं

Mirzapur में सीधी-साधी ‘गोलू गुप्ता’ से ‘गोलू दीदी’ बनने तक के सफर पर श्वेता त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत शुक्रगुजार हूं

0
Mirzapur में सीधी-साधी ‘गोलू गुप्ता’ से ‘गोलू दीदी’ बनने तक के सफर पर श्वेता त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत शुक्रगुजार हूं
श्वेता त्रिपाठी, फोटो- इंस्टाग्राम

Mirzapur: एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने हाल ही में हिट OTT सीरीज ‘मिर्जापुर’ के गोलू गुप्ता के किरदार के साथ अपने लंबे 8 साल के इमोशनल कनेक्शन के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके करियर और पर्सनल लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है. श्वेता के लिए गोलू सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि उनके सफर का हिस्सा है, जिसने उन्हें एक एक्टर और इंसान दोनों के रूप में बदलने में मदद की.

गोलू गुप्ता की शुरुआत

जब ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन आया था, तो गोलू गुप्ता को एक शांत, समझदार और किताबों और डिबेट्स में रुचि रखने वाली कॉलेज स्टूडेंट के रूप में दिखाया गया था. क्राइम और सत्ता की दुनिया में भी उसका शांत स्वभाव और समझदारी उसे बाकियों से अलग बनाती थी.

शुरू से ही गोलू का किरदार दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच पसंदीदा रहा. कई लोगों ने कहा कि गोलू ‘मिर्जापुर’ जैसे हिंसक शो में ताजी हवा का झोंका है. श्वेता ने बताया कि दर्शकों का यह प्यार और रिएक्शन उनके लिए बेहद मायने रखती है.

गोलू से ‘गोलू दीदी’ तक का सफर

जैसे-जैसे सीजन्स आगे बढ़े, गोलू का किरदार भी बदलता गया. शुरुआत में एक शर्मीली लड़की के रूप में दिखी गोलू धीरे-धीरे एक निडर और पॉलिटिकल ताकत ‘गोलू दीदी’ में बदल गई. यह बदलाव उसे मिर्जापुर की दुनिया के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक बनाता है.

श्वेता त्रिपाठी: “आठ सालों से मेरी जिंदगी का हिस्सा है”

अब पीछे मुड़कर देखने पर, श्वेता मानती हैं कि इस यात्रा को दोबारा याद करने पर आज भी उनकी आंखे नम हो जाती हैं. इसपर बात करते हुए वह कहती हैं, “यह बताना मुश्किल है कि गोलू मेरे लिए क्या मायने रखती है, क्योंकि वह लगभग आठ सालों से मेरी जिंदगी का हिस्सा रही है.”

श्वेता ने आगे कहा, “जब मैंने पहली बार उसका किरदार निभाना शुरू किया था, तो वह एक शांत, समझदार लड़की थी, जिसका किताबों और ज्ञान में गहरा विश्वास था. समय के साथ हमने उसे बढ़ते, बदलते और मजबूत होते देखा, क्योंकि जिंदगी ने उसके सामने जो भी चुनौतियां रखीं, उसने उन सबका सामना किया. एक एक्टर के तौर पर, इतने सालों तक किसी किरदार के साथ जीने का मौका मिलना बहुत कम होता है और मैं इसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं.”

यह भी पढ़ें: Maa Ka Sum OTT Release: नंबर और लॉजिक के खेल में मां के लिए परफेक्ट पार्टनर खोजेगा बेटा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिटेल्स

Previous article Bihar Board Result 2026: 82% स्टूडेंट्स हुए थे पास, जानिए इस बार कब आएगा 10वीं का रिजल्ट
Next article एक साथ उठी दादा व पोता की अर्थी, गांव में पसरा मातम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel