[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Kaattaan में विजय सेतुपति संग काम करने पर मिलिंद सोमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कम्फर्टेबल और हैप्पनिंग था

Kaattaan में विजय सेतुपति संग काम करने पर मिलिंद सोमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कम्फर्टेबल और हैप्पनिंग था

0
Kaattaan में विजय सेतुपति संग काम करने पर मिलिंद सोमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कम्फर्टेबल और हैप्पनिंग था
काट्टान पर मिलिंद सोमन, फोटो- इंस्टाग्राम

Kaattaan: एक्टर और फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमन जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज ‘काट्टान’ में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगे. यह सीरीज 27 मार्च 2026 को JioHotstar पर रिलीज होगी. हाल ही में मिलिंद ने इस सीरीज में काम करने और विजय के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर अपनी खुशी जताई और बताया कि क्यों उन्होंने यह रोल चुना. आइए बताते हैं.

मिलिंद सोमन का किरदार और सीरीज में वापसी

सीरीज में मिलिंद सोमन ‘सिवेट्टन’ नाम का किरदार निभाएंगे. इसके बारे में मिड डे से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह पहले भी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन ‘काट्टान’ उनके लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में नया अनुभव है. उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा ऐसे रोल पसंद आते हैं जो उन्होंने पहले नहीं निभाए हों. चाहे रोल बड़ा हो या छोटा, उनके लिए जरूरी यह है कि वह पहले निभाए गए किरदारों से अलग हो.

अलग और दिलचस्प रोल चुनने का अनुभव

मिलिंद ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक एक जैसे रोल ठुकराए. 10 साल बाद उन्हें ऐसे रोल मिलने लगे जो दिलचस्प थे और अलग तरह के थे. उन्होंने बताया, “इस रोल को करने की वजह यह भी थी कि यह एक तमिल प्रोडक्शन है, पॉजिटिव रोल है और इसके किरदार और टीम दोनों ही बहुत अच्छे थे.”

विजय सेतुपति के साथ काम करना कैसा रहा?

मिलिंद ने विजय सेतुपति के साथ काम करने के अनुभव को बहुत आरामदायक और हैप्पनिंग बताया. उन्होंने कहा कि सेट पर माहौल बहुत सहज था और कोई तनाव नहीं था. उन्होंने याद किया कि विजय ने उन्हें अपने परिवार से भी मिलवाया और सेट पर सभी सीन सहज तरीके से किए गए.

मिलिंद सोमन की पहचान

सुपरमॉडल से एक्टर बने मिलिंद सोमन को 1990 के दशक में भारत के टॉप सुपरमॉडल्स में से एक माना जाता था. उन्होंने टीवी सीरीज ‘Captain Vyom’ और गाने ‘Made in India’ में अपने शानदार पर्सनालिटी और एक्ट से दर्शकों का दिल जीता.

यह भी पढ़ें: कटा हुआ सिर, चेहरे पर मुस्कान और कई पहचान, OTT पर कब रिलीज होगी विजय सेतुपति की Kaattaan? जानें

Previous article केंद्र सरकार ने बाराबंकी-बहराइच 4-लेन सड़क परियोजना को दी मंजूरी, कपास किसानों को भी राहत
Next article रेलवे काॅलोनियों में मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel