[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series He Kay Navin? OTT Release: शादीशुदा जिंदगी और परिवार की मजेदार कहानी अब OTT पर, महाराष्ट्रीयन ड्रामा की स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें

He Kay Navin? OTT Release: शादीशुदा जिंदगी और परिवार की मजेदार कहानी अब OTT पर, महाराष्ट्रीयन ड्रामा की स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें

0
He Kay Navin? OTT Release: शादीशुदा जिंदगी और परिवार की मजेदार कहानी अब OTT पर, महाराष्ट्रीयन ड्रामा की स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें
हे काय नवीन? OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

He Kay Navin? OTT Release: ‘हे काय नवीन?’ प्रिया बापट और उमेश कामत की नई वेब सीरीज है, जो पहले की उनकी सफलता ‘आणि काय हवं’ के बाद आई है. यह सीरीज एक महाराष्ट्रीयन परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संघर्षों को मजेदार और रियलिस्टिक अंदाज में पेश करती है. पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली यह सीरीज अब 31 मार्च, 2026 से Zee5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. ऐसे में आइए, रिलीज से पहले जानते हैं इसकी कहानी.

हे काय नवीन? की कहानी

हे काय नवीन? सीरीज की कहानी आदित्य और रमा के आसपास घूमती है. शादी के कई साल बाद, दोनों के बीच छोटे-मोटे झगड़े और रोजमर्रा की नीरस जिंदगी में उलझनें आ जाती हैं. आदित्य अपनी दिनचर्या में पूरी तरह रम गया है, जबकि रमा अपने जीवन में खोए हुए जोश और जुनून को फिर से जगाना चाहती है. साथ ही, रमा अपने कपड़ों के ब्रांड के साथ करियर फिर से शुरू करने की कोशिश करती है, लेकिन परिवार और ससुराल की एक्सपेक्टेशंस के बीच उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यह कहानी बताती है कि क्या यह कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी को फिर से खुशहाल बना पाएगा.

हे काय नवीन? की स्टार कास्ट

सीरीज में मुख्य भूमिका असल जिंदगी के कपल प्रिया बापट और उमेश कामत निभा रहे हैं. इसके अलावा, शुभांगी गोखले, उदय टिकेकर, सुयोग गोरे, राजसी भावे, ओंकार गोवर्धन, तन्वी कुलकर्णी, पायल जाधव, रौनक भिसे और साक्षी मोकादम अहम किरदारों में दिखाई देंगे. इसका निर्देशन वरुण नार्वेकर ने किया है.

हे काय नवीन? OTT प्लेटफॉर्म

‘हे काय नवीन?’ को Zee5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है. इस प्लेटफॉर्म पर आप इसे आसानी से देख सकते हैं और फैमिली ड्रामा का मजा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते साउथ कंटेंट की भरमार, फटाफट लिस्ट देखें

Previous article ससुराल वालों ने कर दी विवाहिता की हत्या
Next article डकरा में सरहुल महोत्सव 29 मार्च को
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel