[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Gullak 5 के कलाकारों ने अरुणाभ कुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- सफलता के बाद भी नहीं बदला स्वभाव

Gullak 5 के कलाकारों ने अरुणाभ कुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- सफलता के बाद भी नहीं बदला स्वभाव

0
Gullak 5 के कलाकारों ने अरुणाभ कुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- सफलता के बाद भी नहीं बदला स्वभाव

Gullak 5: मिडिल क्लास परिवारों की प्यारी कहानी दिखाने वाली मशहूर वेब सीरीज ‘गुल्लक’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापस आ चुकी है. इस शो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इसी बीच, शो में काम करने वाले मशहूर कलाकार सुनीता राजवार और जमील खान ने TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार की जमकर तारीफ की है. दोनों कलाकारों ने बताया कि अरुणाभ कुमार ने इतनी बड़ी-बड़ी सफलताएं पाने के बाद भी अपना स्वभाव नहीं बदला है और वे आज भी बिल्कुल जमीन से जुड़े इंसान हैं.

“उन्होंने मुझे नई जिंदगी दी”: सुनीता राजवार

‘गुल्लक’ और ‘पंचायत’ जैसी बड़ी सीरीज में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली सुनीता राजवार बहुत भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा TVF और अरुणाभ कुमार की शुक्रगुजार रहूंगी. जब मैं अपनी जिंदगी में पूरी तरह हताश और निराश थी, तब उन्होंने मुझे ‘गुल्लक’ में काम देकर एक नई जिंदगी और नई शुरुआत का मौका दिया. वे आज भी उतने ही सीधे और सरल हैं, जितने पहले सीजन की शूटिंग के वक्त थे. उनसे बात करना आज भी बहुत आसान है. TVF हमारे लिए एक काम की जगह नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है.”

“उन्हें सोने की खान संभालना आता है”: जमील खान

सीरीज में पापा का किरदार निभाने वाले जमील खान ने अरुणाभ के साथ हुई पुरानी बातचीत को याद किया. उन्होंने बताया, “दूसरे या तीसरे सीजन के बाद मैंने अरुणाभ से कहा था कि हमारे हाथ में सोने की खान है, प्लीज इस टीम और शो की सादगी को कभी मत बदलना. अरुणाभ ने मुझे भरोसा दिलाया था कि कुछ नहीं बदलेगा.” जमील ने आगे कहा कि भले ही समय के साथ इस शो के डायरेक्टर और लेखक बदलते रहे, लेकिन पूरी टीम को संभालकर एकजुट रखने वाले कैप्टन अरुणाभ कुमार ही रहे. उनमें टीम बनाने और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का एक अनोखा जादू है.

दुनिया भर में बज रहा है TVF का डंका

आज के समय में TVF सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बेहतरीन शोज बनाने के लिए जाना जाता है. दुनिया की सबसे बड़ी रेटिंग वेबसाइट IMDb की टॉप 250 शोज की लिस्ट में TVF के कई शोज जैसे ‘सपने वर्सेस एवरीवन’, ‘पिचर्स’, ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘एस्पिरेंट्स’ शामिल हैं. यहां तक कि TVF के शोज ने हॉलीवुड और नेटफ्लिक्स के बड़े-बड़े शोज को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है. आने वाले समय में भी TVF ‘पंचायत’, ‘एस्पिरेंट्स’ और ‘संदीप भैया’ के नए सीजन लेकर आने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: South Theater Releases This Week: 8 से 14 जून तक बड़े पर्दे पर छाएगा साउथ सिनेमा, रिलीज होंगी ये 7 नई फिल्में

Previous article जिले में दूसरे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन जांच
Next article Jamshedpur News : जनसमस्याओं को लेकर जिला परिषद सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel