[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Griha Laxmi OTT Release: हिना खान की ‘गृह लक्ष्मी’ ने दी इस OTT पर दस्तक, देखें हाउसवाइफ से ड्रग माफिया…

Griha Laxmi OTT Release: हिना खान की ‘गृह लक्ष्मी’ ने दी इस OTT पर दस्तक, देखें हाउसवाइफ से ड्रग माफिया…

0
Griha Laxmi OTT Release: हिना खान की ‘गृह लक्ष्मी’ ने दी इस OTT पर दस्तक, देखें हाउसवाइफ से ड्रग माफिया…
Griha Laxmi OTT Release

Griha Laxmi OTT Release: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रैस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ने के बीच अपनी दमदार क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज से दर्शकों के दिलों पर एक बार फिर राज करने को तैयार हैं. इस सीरीज का नाम ‘गृह लक्ष्मी’ है, जिसमें हिना खान के अलावा चंकी पांडे, राहुल देव और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं. ऐसे में अब अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को एक बार फिर धाकड़ अवतार में देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि एक्ट्रेस की ‘गृह लक्ष्मी’ ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक दे चुकी है. ऐसे में आइए बताते हैं आप इसे कहां स्ट्रीम कर सकते हैं.

कहां देखें गृह लक्ष्मी?

हिना खान ने कुछ वक्त पहले अपनी इस अपकमिंग सीरीज का ट्रेलर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “बेतालगढ़ की संकरी गलियों में, लक्ष्मी की जिंदगी एक चौंकाने वाला मोड़ लेती है. एक साधारण हाउसवाइफ से लेकर शहर की ड्रग दुनिया की रानी तक – उसका सफर आपको चौंका देगा. शक्ति, विश्वासघात और खतरे से भरी कहानी के लिए तैयार हो जाइए. 16 जनवरी को सिर्फ EPIC ON पर स्ट्रीमिंग.” ऐसे में अब आज यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म EPIC ON पर आ गई है.

क्या है ‘गृह लक्ष्मी’ सीरीज की कहानी?

‘गृह लक्ष्मी’ सीरीज की कहानी एक काल्पनिक शहर बेतालगढ़ में रहने वाली एक साधारण हाउसवाइफ लक्ष्मी पर केंद्रित है. लक्ष्मी की जिंदगी में तब मोड़ आता है, जब उसे पता चलता है कि पुलिस की टीम उसके छिपाए गए ड्रग्स की जांच कर रही है. ऐसे में क्या अब वह आर्थिक परेशानियों के बीच ड्रग तस्करी की दुनिया में एंट्री करेगी और इससे उसकी जिंदगी में क्या प्रभाव आते हैं. इन सभी सवालों के जवाब के लिए आज ही इसे स्ट्रीम करें.

‘गृह लक्ष्मी’ की स्टार कास्ट

‘गृह लक्ष्मी’ की स्टार कास्ट में लक्ष्मी के रूप में हिना खान, करीम काजी के रूप में चंकी पांडे, विक्रम के रूप में दिव्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या के रूप में हरीश, हेमंत के रूप में अभिषेक वर्मा, मिलन के रूप में मनीष रायसिंह और राहुल देव जैसे एक्टर्स शामिल हैं. इस सीरीज का निर्देशन रुमान किदवई ने किया है. वहीं, उमंग बीना सक्सेना ने अजयदीप सिंह के साथ मिलकर इस सीरीज को लिखा है.

यह भी पढ़े: Upcoming OTT Release: बोरिंग लाइफ में लाएं थोड़ा एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर देख डालें ये जबरदस्त वेब सीरीज

Previous article 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर के साथ जानें पूरा कैलकुलेशन
Next article एसआइ नवीन कुमार बने सिमलोंग ओपी थाना प्रभारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel