[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Friday OTT Release: दिमाग के पेंच ढीले करने इस शुक्रवार आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, मिस किया तो होगा अफसोस

Friday OTT Release: दिमाग के पेंच ढीले करने इस शुक्रवार आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, मिस किया तो होगा अफसोस

0
Friday OTT Release: दिमाग के पेंच ढीले करने इस शुक्रवार आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, मिस किया तो होगा अफसोस

Friday OTT Release: अक्टूबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है, ऐसे में इसे थ्रिलिंग बनाने के लिए ओटीटी पर एक नहीं, दो नहीं पूरी तीन फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं. जिनमें सस्पेंस इतना है कि आपकी धड़कने बढ़ जाएगी और थ्रिल इतना कि दिमाग के पेंच ढीले पड़ जाएंगे. ऐसे में अगर आप भी इन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो आइए बताते हैं इनके नाम.

दो पत्ती

दो पत्ती इस हफ्ते की मच अवेटेड फिल्म है, जिसमें कृति सेनन, काजोल और शाहिर शेख लीड रोल में हैं. यह फिल्म कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस, ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स, की डेब्यू फिल्म है, जो 25 अक्टूबर शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. कृति और शाहिर की दो पत्ती एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कृति डबल रोल में नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब वे फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

द लीजेंड ऑफ हनुमान 5

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ के पांचवें सीजन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. इस सीजन में दर्शकों को भगवान हनुमान लंका में आग लगाते देख पाएंगे. साथ ही उनका पंचमुखी अवतार भी नजर आएगा. यह सीरीज शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

ऐ जिंदगी

सस्पेंस-थ्रिलर और धार्मिक फिल्मों-सीरीज को देखने के बाद अगर आप इमोशनल ड्रामा देखना चाहते हैं, तो शुक्रवार को फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ भी आ रही है, जिसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म के विनय की कहानी को दिखाया गया है,जिसे लिवर सिरोसिस है और उसके पास सिर्फ 6 महीने ही रह गए हैं. इस बीच विनय लिवर ट्रांसप्लांट करवाने का फैसला करता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात रेवती राजन से होती है. इस फिल्म को आप शुक्रवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

Also Read: OTT Adda: नेटफ्लिक्स की इन वेब सीरीज को लाइफ में एक बार जरूर देखे, पलके झपकाना होगा मुश्किल

Also Read: OTT Adda: 9 से 5 की जॉब से हो गए हैं बोर, तो ओटीटी पर देख डालें साउथ की ये धांसू फिल्में, स्ट्रेस फ्री होना तय

Previous article Vanvaas: गदर के ‘जीते’ अब नजर आएंगे फिल्म वनवास में, तारा सिंह नहीं ये शख्स बनेगा सपोर्ट सिस्टम
Next article Bihar News: दस माह के बच्चे ने खिलौना समझकर मुंह में लिया सांप, फिर जो हुआ सुनकर हो जाएंगे हैरान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel