[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Friday OTT Release: वीकेंड से पहले ही शुक्रवार को फूटेगा एंटरटेनमेंट का बॉम्ब, स्ट्रीम होगी ये फिल्में-सीरीज

Friday OTT Release: वीकेंड से पहले ही शुक्रवार को फूटेगा एंटरटेनमेंट का बॉम्ब, स्ट्रीम होगी ये फिल्में-सीरीज

0
Friday OTT Release: वीकेंड से पहले ही शुक्रवार को फूटेगा एंटरटेनमेंट का बॉम्ब, स्ट्रीम होगी ये फिल्में-सीरीज
Friday OTT Release

Friday OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है. इस दिन एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देती हैं, जिन्हें देखने के बाद दर्शकों का मूड काफी लाइट हो जाता है. ऐसे में इस शुक्रवार भी एंटरटेनमेंट के रोलर कोस्टर पर सवार होने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि इस दिन एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई फिल्में और सीरीज अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी, जिनके इंतजार में दर्शक लंबे समय से आंखे बिछाए बैठे हुए हैं. आइए बताते हैं आपको लिस्ट.

स्वीट ड्रीम्स

कहां देखें- डिज्नी+ हॉटस्टार

एक्ट्रेस मिथिला पालकर और अमोल पराशर की ‘स्वीट ड्रीम्स’ आपको प्यार की दुनिया की सैर करवाने के लिए इस शुक्रवार को डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, जिसमें एक्टर्स केनी और दीया के रूप में नजर आएंगे, जो अपने सपनों में मिले रोमांटिक पार्टनर को ढूंढने की तलाश में हैं.

शिवरापल्ली

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

अगर आपको जीतेन्द्र कुमार की वेब सीरीज ‘पचायंत’ खूब पसंद आई थी, तो इसी सीरीज के तेलुगु वर्जन ‘शिवरापल्ली’ को नई स्टार कास्ट के साथ इस शुक्रवार अमेजन प्राइम वीडियो पर बिलकुल न मिस करें.

हिसाब बराबर

कहां देखें- जी5

आर माधवन, कीर्ति कुल्हारी और नील नीतिन मुकेश की मच अवेटेड फिल्म ‘हिसाब बराबर’ इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म का निर्देशन अश्विन धीर ने किया है. फिल्म की कहानी एक भारतीय रेल के टीटी की है, जो एक बड़े स्कैम का पर्दाफाश करता है.

शेफ्टेड

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

हॉलीवुड वेब सीरीज ‘शेफ्टेड’ इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़े: Jaat Release Date: इस दिन बॉक्स ऑफिस के रिकार्ड्स को चकनाचूर करेंगे सनी देओल, सामने आई ‘जाट’ की रिलीज डेट

Previous article महाराष्ट्र के भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 6 घायल
Next article बिहार में फिरौती मांगने के 2 घंटे बाद अपहरणकर्ता गिरफ्तार, ओडिशा से आये शख्स का किया था अपहरण
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel