[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Free OTT Apps: बिना रुपया खर्चे उठाएं अपनी पसंदीदा मूवीज और वेब सीरीज का लुत्फ, मजा आ जाएगा

Free OTT Apps: बिना रुपया खर्चे उठाएं अपनी पसंदीदा मूवीज और वेब सीरीज का लुत्फ, मजा आ जाएगा

0
Free OTT Apps: बिना रुपया खर्चे उठाएं अपनी पसंदीदा मूवीज और वेब सीरीज का लुत्फ, मजा आ जाएगा

Free OTT Apps: जब से ओटीटी का चलन शुरू हुआ है तब से लोगों ने सिनेमाघरों में जाना कम कर दिया है. क्योंकि ओटीटी प्लेटफार्म पर आप जब चाहें अपना मनपसंदीदा टीवी शो या मूवी कम दाम में देख सकते हैं. लेकिन कैसा हो अगर आपको अपना फेवरेट शो, मूवी या वेब सीरीज मुफ्त में देखने को मिल जाए यानी बिना किसी सब्सक्रिप्शन के. सुनने में किसी डिस्काउंट ऑफर जैसी खुशी देता है न? लेकिन यह डील बिल्कुल मुफ्त है. आज हम आपको ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताएंगे, जिनका लुत्फ उठाकर आप मुफ्त में अपना मन पसंदीदा शो देख सकते हैं.

एमएक्स प्लेयर

एमएक्स प्लेयर एक ऐसा ओटीटी प्लेटफार्म है, जहां आपके पास कंटेंट्स की भरमार मिलेगी, वो भी बिलकुल मुफ्त. आपको अपने पसंदीदा जॉनर की फिल्में या सीरीज को देखने के लिए बस इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आपको एक से एक सीरीज और फिल्में मिल जाएंगी, जिन्हें आप डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं.

जियो सिनेमा

अगर आपके पास जियो का SIM है तो आपके लिए जियो सिनेमा एक बेस्ट ऑप्शन है. जियो सिनेमा पर आपको आपके एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिल जाएगा. इस पर आप अपने फेवरेट टीवी शोज, फिल्म और वेब सीरीज को देख सकते हैं, वह भी बिल्कुल मुफ्त.

टूबी

अगर आपको हॉलीवुड फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद है तो आप टूबी एप भी डाउनलोड कर सकते हैं. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि आपको एड की किचकिच का सामना नहीं करना पड़ेगा.

एक्स स्ट्रीम

अब बारी आती है एक्सस्ट्रीम की, जिसमें आप बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों व वेब सीरीज को फ्री में देख सकते हैं. तो इसके लिए आपके पास एयरटेल का सिम होना अनिवार्य है.

Previous article लोकसभा चुनाव 2024: प्रियंका गांधी की रांची के नामकुम में चुनावी सभा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बारिश ने डाली खलल
Next article पोस्ट ऑफिस के RD स्कीम पर तगड़ा ब्याज, 3000 के निवेश पर बंपर रिटर्न
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel