[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Farzi Season 2: कब आएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज? खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Farzi Season 2: कब आएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज? खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

0
Farzi Season 2: कब आएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज? खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
फर्जी सीजन 2 रिलीज अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Farzi Season 2 Update: ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. लीड एक्टर शाहिद कपूर ने बताया है कि ‘फर्जी सीजन 2’ पर काम तेजी से चल रहा है और यह लगभग पूरा होने वाला है. न्होंने हिंट दिया है कि दर्शकों को इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Farzi Season 2 Release: कब आएगा नया सीजन?

Image 1235
Shahid kapoor instagram story, pc: instagram

हाल ही में इंस्टाग्राम के Ask Me Anything (AMA) सेशन के दौरान एक फैन ने शाहिद कपूर से सीधे पूछा कि ‘फर्जी 2’ कब आएगी? इस पर शाहिद कपूर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “इस पर काम चल रहा है. हम लगभग पूरा काम खत्म कर चुके हैं और मुझे लगता है कि यह अगले साल (2027) तक रिलीज हो जाएगी.”

बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में शाहिद ने शूटिंग के दौरान की एक फोटो भी शेयर की थी, जिससे साफ हो गया था कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. साल 2023 में आए इसके पहले सीजन के बाद से ही फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बनियान-शॉर्ट्स पहनकर सब्जी मंडी पहुंचे Panchayat के ‘विधायक जी’, फैंस बोले- भूषण भाई, ये सब नहीं देख पाएंगे

मेकर्स ने भी दिया था हिंट

शाहिद कपूर के अलावा इस सीरीज को बनाने वाले डायरेक्टर्स राज और डीके (Raj & DK) ने भी सोशल मीडिया पर एक मजेदार फोटो शेयर की थी. उन्होंने नोटों की गड्डियों की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, “राउंड 2 प्रोग्रेस में है.” शाहिद कपूर ने भी इनके साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, “नकली नोट बनाने वाले वापस आ गए हैं.”

Farzi Web Series Cast: कौन-कौन हैं इसमें?

इस सीरीज में शाहिद के साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना और केके मेनन जैसे बड़े कलाकार हैं. पहला सीजन 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था और इसे काफी पसंद किया गया था.

Farzi Web Series Plot: कहानी क्या है?

इसकी कहानी एक ऐसे लड़के सनी (शाहिद कपूर) की है, जो नकली नोट छापने के चक्कर में धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में फंस जाता है.

यह भी पढ़ें: Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

Previous article JSCA स्टेडियम में बड़ा हादसा: मैच देखने पहुंचे हजारों फैंस के बीच मची अफरा-तफरी, वीडियो देखने वालों के उड़े होश
Next article Buxar News : जानें बक्सर जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर और शहर में कहां क्या होगा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel