[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Daldal X Review: सस्पेंस और मुंबई की काली सच्चाई पर बनी ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, भूमि पेडनेकर की हुई जमकर तारीफ

Daldal X Review: सस्पेंस और मुंबई की काली सच्चाई पर बनी ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, भूमि पेडनेकर की हुई जमकर तारीफ

0
Daldal X Review: सस्पेंस और मुंबई की काली सच्चाई पर बनी ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, भूमि पेडनेकर की हुई जमकर तारीफ
दलदल वेब सीरीज का एक्स रिव्यू, फोटो - IMDb

Daldal X Review: अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 जनवरी 2026 से स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज ‘दलदल’ दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जा रही है. इस क्राइम-थ्रिलर में भू‍मि पेडनेकर, समारा तिजोरी, आदित्य रावल, गीता अग्रवाल और सन्देश कुलकर्णी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. इसे अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और यह लेखक विश धमिजा के उपन्यास ‘भेंड़ी बाजार’ पर बनाई गई है.

भूमि की हुई जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर दर्शक इस सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि Daldal मुंबई के अंडरबेली की काली सच्चाई को दिखाती है. इसमें चाइल्ड अब्यूज, ड्रग्स और मानसिक तनाव जैसे मुद्दे गंभीरता के साथ सामने आते हैं. एक यूजर ने एक्स पर रिव्यू देते हुए लिखा, ‘शानदार कहानी कहने का अंदाज आपको दलदल से बांधे रखता है. भूमि पेडनेकर, समारा तिजोरी और आदित्य रावल के दमदार अभिनय इस रोमांचक सीरीज को देखना जरूरी बना देते हैं.’ भू‍मि पेडनेकर की एक्टिंग को खासकर सराहा जा रहा है.

कैसी है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी की शुरुआत ACP रीता फरेरा यानी भू‍मि पेडनेकर से होती है. रीता एक सख्त और अनुशासित पुलिस ऑफिसर हैं, जिनके लिए काम ही सब कुछ है. उनकी गंभीरता और कम मुस्कुराने वाला अंदाज उनके बचपन के दर्द और उनकी मां की परवरिश से जुड़ा है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस कमिश्नर रीता समेत चार महिला अफसरों को DCP पद पर प्रमोट कर देता है. यह प्रमोशन दिखावे और पब्लिक इमेज के लिए किया गया होता है, लेकिन इसके बाद हालात और पेचीदा हो जाते हैं.

सीरीज में धीरे-धीरे और हत्याओं का सिलसिला शुरू होता है, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ता है. हर केस एक रेस की तरह है, जहां समय के साथ सच तक पहुंचना सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है. इस सीरीज की कहानी दर्शकों को लगातार जोड़े रखती है.

ये भी पढ़ें: Suspense Thriller Movies on Netflix: थ्रिल और ट्विस्ट से भरपूर हैं नेटफ्लिक्स की ये फिल्में, आखिरी सीन तक मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

ये भी पढ़ें: Trending Shows on JioHotstar: घर बैठे एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, जियो हॉटस्टार पर देखें ये ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel