[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series ARM OTT Release: बॉक्सऑफिस पर झामफाड़ कमाई करने के बाद, साल 2024 की ये साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी डेब्यू को तैयार

ARM OTT Release: बॉक्सऑफिस पर झामफाड़ कमाई करने के बाद, साल 2024 की ये साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी डेब्यू को तैयार

0
ARM OTT Release: बॉक्सऑफिस पर झामफाड़ कमाई करने के बाद, साल 2024 की ये साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी डेब्यू को तैयार

ARM OTT Release: मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार टोविनो थॉमस की ‘एआरएम’ ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. जितिन लाल की निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. अब थिएटर्स में तबाही मचाने के बाद यह फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू को तैयार है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं कि एआरएम कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी.

कब और कहां स्ट्रीम होगी एआरएम?

एआरएम एक मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो 8 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी. इसकी अनाउंसमेंट डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है. खास बात यह है कि ये फिल्म सिर्फ मलयालम भाषा में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म को महज 30 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया गया था. लेकिन फिल्म ने रिलीज के बाद तीन गुना कमाई कर बॉक्सऑफिस पर डंका बजा दिया. जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म ने दुनियाभर में 106.59 करोड़ का कारोबार कर इतिहास रचा था.

एआरएम की कास्ट

एआरएम की कहानी तीन पीढ़ियों के रक्षकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनपर एक खास खजाने की रखा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन तीनों ही किरदारों को टोविनो थॉमस ने बखूबी निभाया है. फिल्म में इनके अलावा
कृति शेट्टी, बासिल जोसेफ, कबीर दुहन सिंह, प्रमोद शेट्टी और अन्य भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Vettaiyan OTT Release: रजनीकांत-अमिताभ की ‘वेट्टैयन’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एंजॉय

Previous article ECIL recruitment 2024 : ईसीआईएल में प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 61 पदों पर बहाली के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू
Next article jamshedpur news : सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का समापन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel