[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Aashram 3 Teaser: स्क्रीन पर नए गुल खिलाएंगे बाबा निराला, खूब रोमांच और सस्पेंस के साथ आया ‘आश्रम 3’ का टीजर

Aashram 3 Teaser: स्क्रीन पर नए गुल खिलाएंगे बाबा निराला, खूब रोमांच और सस्पेंस के साथ आया ‘आश्रम 3’ का टीजर

0
Aashram 3 Teaser: स्क्रीन पर नए गुल खिलाएंगे बाबा निराला, खूब रोमांच और सस्पेंस के साथ आया ‘आश्रम 3’ का टीजर
Aashram 3 Teaser

Aashram 3 New Teaser: बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड और पसंदीदा ओटीटी सीरीज ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3’ एक बार फिर खूब सारे रोमांच और सस्पेंस के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है. ‘सीजन 3’ का दूसरा पार्ट बहुत जल्द अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है. अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सीरीज का जबरदस्त टीजर भी जारी कर दिया, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. ऐसे में आइए इसके टीजर पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3’ पार्ट 2 का टीजर-

‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3’ के पार्ट 2 का टीजर

अमेजन MX प्लेयर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टग्राम हैंडल पर ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3’ के पार्ट 2 सीरीज का टीजर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘एक नया आरंभ होने जा रहा है.’ इसका मतलब है कि एक बार फिर सीरीज में बाबा निराला (बॉबी देओल) की सत्ता की वापसी, भक्तों की अटूट श्रद्धा और खूब सारे अंदरूनी षड्यंत्र देख सकेंगे. यह सीरीज अब पहले से भी ज्यादा धोखा, बदला और मोक्ष के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं.

आश्रम सीजन 3 की स्टार कास्ट

बॉबी देओल की ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3’ के पार्ट 2 का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकाश झा ने किया है. वहीं, इस रोमांचक क्राइम ड्रामा में शानदार स्टार कास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें बॉबी देओल के अलावा, आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.

अपने किरदार और नए सीजन पर क्या बोले बाबा निराला?

बॉबी देओल ने अपने किरदार और शो की लोकप्रियता पर बात करते हुए कहा, ‘बाबा निराला का सफर मेरे लिए बेहद खास रहा है. इस फ्रेंचाइज को जो प्यार और दीवानगी मिली है, वो दिल छू लेने वाली है. इस किरदार की गहराई, फैंस की दीवानगी और इस कहानी की ताकत इसे एक अनोखा अनुभव बनाती है.’ उन्होंने आगे नए सीजन पर बात करते हुए कहा, ‘इस बार दांव और भी ऊंचे हैं, ड्रामा पहले से ज्यादा दमदार है और राज़ और भी खौफनाक! मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक बाबा निराला की दुनिया के अगले अध्याय को देखें, क्योंकि यह बार पहले से कहीं ज्यादा गहरा और चौंकाने वाला होने वाला है.’

यह भी पढ़े: Chiranjeevi: पोते की इच्छा में यह क्या बोल गए मेगा स्टार चिरंजीवी? कहा- डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की…

Previous article पूर्णिया व सीमांचल के विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान हो : पप्पू यादव
Next article New Jalpaiguri Railway Station: न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel