[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Aashram 3 Part 2 OTT: बाबा निराला और भोपा के पाखंडी खेल का इस दिन होगा पर्दाफाश, सामने आया धमाकेदार ट्रेलर

Aashram 3 Part 2 OTT: बाबा निराला और भोपा के पाखंडी खेल का इस दिन होगा पर्दाफाश, सामने आया धमाकेदार ट्रेलर

0
Aashram 3 Part 2 OTT: बाबा निराला और भोपा के पाखंडी खेल का इस दिन होगा पर्दाफाश, सामने आया धमाकेदार ट्रेलर
Aashram 3 Part 2 OTT

Aashram 3 Part 2 OTT: इंतजार अब खत्म हुआ! ओटीटी की पसंदीदा थ्रिलर ड्रामा सीरीज “एक बदनाम आश्रम” एक्शन से भरपूर सीजन 3 पार्ट 2 के साथ लौट रहा है. फैंस बाबा निराला और भोपा के पाखंडी खेल को देखने के लिए लंबे समय से एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब इस सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसी के साथ सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चूका है. बॉबी देओल स्टारर क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ का प्रीमियर 27 फरवरी को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर होगा, जिसे दर्शक मुफ्त में स्ट्रीम कर सकते हैं. ऐसे में आइए सीरीज के ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर-

कैसा है ‘आश्रम 3 पार्ट 2 का ट्रेलर?

आश्रम सीरीज के बाबा निराला यानी बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज का ट्रेलर शेयर किया और नीचे कैप्शन लिखा, ‘जपनाम! आपके सब्र का लड्डू ला रहा हूं, 27 फरवरी को. एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2, एमएक्स प्लेयर पर 27 फरवरी को रिलीज होगा.’ सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत में बाबा निराला अपने भक्तों के सामने भाषण देते हुए नजर आते हैं और फिर एंट्री होती है पम्मी की, जो इस बार बाबा निराला के पाखंडी खेल को पूरी तरह खत्म करने आई है. इसके लिए वह बाबा का सबसे करीबी आदमी भोपी स्वामी और बाबा में फुट डालने की कोशिश करती है. ऐसे में यह देखना काफी दिलचप्स होगा कि क्या पम्मी अपने खेल में सफल हो पाती है या बाबा निराला फिर किसी षड्यंत्र से खेल में बाजी मार लेते हैं. कुल मिलाकर यह ट्रेलर काफी रोमांचकारी और मजेदार है, जो दर्शकों को अंत तक खुद से बांधे रखने का वादा करता है.

आश्रम सीजन 3 – पार्ट 2 शानदार स्टार कास्ट

आश्रम सीजन 3 – पार्ट 2 की रहस्यमयी और सस्पेंस से भरी दुनिया का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश झा ने किया है, जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ इस सीरीज में आदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, विक्रम कोचर, त्रिधा चौधरी, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ, और ईशा गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं.

कैसा है बाबा निराला का किरदार?

बॉबी देओल ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “बाबा निराला खुद को अजेय मानते हैं और उनकी सत्ता को कोई चुनौती नहीं दे सकता – लेकिन सत्ता की सबसे बड़ी सच्चाई यही है कि यह कभी स्थायी नहीं होती. इस सीजन में वह अब तक की सबसे कमजोर स्थिति में हैं, लेकिन यही कमजोरी उन्हें और भी खतरनाक बना देती है. उनके हर फैसले से उनके किरदार के बारे में और गहराई से पता चलता हैं, जिससे कहानी और भी रोमांचक बन जाती है. यह एक भावनात्मक रूप से गहन और एक्शन से भरपूर सफर है, और मैं दर्शकों को इसका अनुभव कराने के लिए बेहद उत्साहित हूं.”

यह भी पढ़े: Crime Thriller On OTT: ओटीटी की इन क्राइम थ्रिलर को देख दिमाग की नसे फट जाएगी, डिटेल्स पढ़े

Previous article गिरिडीह में दो मजदूरों को चार पहिया वाहन ने कुचला, मौत, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम
Next article Numerology: इस मूलांक के लोगों पर हमेशा रहता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जीवन में नहीं रहती सुख-समृद्धि की कमी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel