[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Janta Curfew: अगर घर बैठे हो रहे हैं बोर, तो ऑनलाइन देखें ये Web Series

Janta Curfew: अगर घर बैठे हो रहे हैं बोर, तो ऑनलाइन देखें ये Web Series

0
Janta Curfew: अगर घर बैठे हो रहे हैं बोर, तो ऑनलाइन देखें ये Web Series

Watch Online Web Series: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान पर रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ़्यू शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप घर बैठे बोर हो रहे है या टीवी शो के रिपीट टेलीकास्ट से ऊब चुके है तो हम आपकी हेल्प के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस दौरान आइए आपको बताते है कुछ ऐसी ही ट्रेंडिंग वेब सीरीज के बारे में जो आपको बोर होने से बचाएंगे.

1. असुर

अरशद वारसी ने इस वेब सीरीज के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारी है. वूट पर ‘असुर’ उपलब्ध है और इसमें कुल 8 एपिसोड हैं. हर एपिसोड औसतन 40 मिनट है. सीरीज में शास्त्रों, कलयुग, पुराण, हिंदू माइथोलॉजी के किस्सों और पात्रों के साथ थ्रिलर-सस्पेंस-क्राइम का शानदार तड़का लगाया गया है.

2. भौकाल

भौकाल वेब सीरीज में आईपीएस नवनीत सिकेरा की वर्कलाइफ को दर्शाया गया है, जिसमें उनके काम करने का तरीका दिखाया गया है. बिल्कुल देसी अंदाज में बनी इस वेब सीरीज में मोहित रैना (महादेव वाले) मुख्य किरदार में हैं.

3. स्पेशल ऑप्स

बेबी, स्पेशल 26 और अ वेडनेसडे जैसी फिल्में बनाने वाले नीरज पांडे ने स्पेशल ऑप्स के साथ डिजिटल डेब्यू किया है. केके मेनन की दमदार एक्टिंग, नीरज पांडे का निर्देशन और कुछ अच्छी कहानी के दम पर ये दिल जीतने में कामयाब रहती है. सीरीज में भारत की खुफिया एजेंसी RAW के कुछ जांच और ऑपरेशन्स को दिखाया गया है.

4. ताज महल 1989

नेटफ्लिक्स पर आई ताजमहल कुछ पुरानी हो चुकी है, लेकिन शांत माहौल में देखने के लिए ये काफी शानदार सीरीज़ है. लखनऊ की नवाबीयत, ताज महल की खूबसूरती, कॉलेज का प्यार, घर की तकरार इस सीरीज़ में सबकुछ है. 7 एपिसोड की इस सीरीज में कई किस्से हैं जो एक दूसरे से जुड़े हैं.

5. काली 2

जी5 की एक और तगड़ी पेशकश है काली. काली बंगाली सीरीज की सफलता के बाद इसे हिंदी में लाया गया है. पहले सीजन की अधूरी कहानी दूसरे सीजन में पेश की गई है. काफी दिलचस्प और सस्पेंस से भरी है काली की कहानी.

6. स्टेट ऑफ सीज 26/11

जी 5 की ये सीरीज 20 मार्च को रिलीज हो रही है. जो कि 26/11 के मुंबई हमले पर आधारित है. आपने अभी तक इस पर बनी हुई कुछ फिल्में देखी होंगी. लेकिन एनएसजी कमांडो की तरफ से हुई कार्यवाही पर आधारित है. ब्लैक टॅारनेडो किताब पर बेस्ड है.

7. मनी हाइस्ट

मनी हाइस्ट ये एक स्पेनिश वेब सीरीज़ है हालांकि सबटाइटल्स के साथ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. सोशल मीडिया में इस सीरीज़ के आपने कई मीम देखे होंगे. एक ग्रुप किस तरह स्पेन के सबसे बड़े बैंक में चोरी करता है और किस तरह दिमागी कसरतों से पूरी पुलिस को पागल बना देता है, इसमें आपको देखने को मिलेगा.

Previous article Coronavirus: यह है ‘कोरोना मुक्त आसन’ , वीरेंद्र सहवाग ने कहा- कृपया दूरी रखें और…
Next article COVID-19: अब प्राइवेट लैब को भी कोरोना वायरस की जांच की मंजूरी, इतने रुपये में होगा टेस्ट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel