[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kingdom Trailer X Review: विजय देवरकोंडा अंडरकवर एजेंट बन ‘किंगडम’ में मचाएंगे धमाल, ट्रेलर ने एक्स पर मचाई सनसनी, जानें हिट या फ्लॉप?

Kingdom Trailer X Review: विजय देवरकोंडा अंडरकवर एजेंट बन ‘किंगडम’ में मचाएंगे धमाल, ट्रेलर ने एक्स पर मचाई सनसनी, जानें हिट या फ्लॉप?

0
Kingdom Trailer X Review: विजय देवरकोंडा अंडरकवर एजेंट बन ‘किंगडम’ में मचाएंगे धमाल, ट्रेलर ने एक्स पर मचाई सनसनी, जानें हिट या फ्लॉप?
Kingdom Trailer X Review

Kingdom Trailer X Review: विजय देवरकोंडा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंगडम’ का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और फैंस इस पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब जब ट्रेलर सामने आया है तो यह साफ हो गया है कि दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशन और थ्रिल से भरपूर एक कहानी देखने को मिलेगी. ऐसे में आइए एक्स रिव्यू से जानते हैं दर्शकों को कैसा लगा फिल्म का ट्रेलर.

किंगडम में विजय देवरकोंडा का दमदार अंडरकवर अवतार

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक खतरनाक जेल से, जहां विजय देवरकोंडा का किरदार ‘सूर्या’ बंद है. लेकिन यह कोई आम कैदी नहीं, बल्कि एक अंडरकवर एजेंट है जो एक बेहद खतरनाक मिशन पर है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे सूर्या दुश्मनों की दुनिया में घुसकर अपनी रणनीति से उन्हें मात देता है और अंत में खुद राक्षसों की सेना का राजा बन जाता है.

किंगडम का ट्रेलर एक्स रिव्यू

एक यूजर ने ट्रेलर का रिव्यू करते हुए लिखा, “किंगडम का ट्रेलर वाकई बहुत दिलचस्प है. मैं काफी समय बाद किसी तेलुगु फिल्म को लेकर वाकई उत्साहित हूं.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “#किंगडम – महाकाव्य फेसऑफ – आपका इंतजार है #विजयदेवराकोंडा हाई वोल्टेज फिल्म के लिए तैयार हो जाइए.”

एक और यूजर ने लिखा, “आखिरकार #Kingdom का हिंदी ट्रेलर देख ही लिया! सलार-केजीएफ स्कूल ऑफ सिनेमा की एक दमदार हिंसा से भरपूर फिल्म लग रही है. वीडीके के लिए एक निश्चित विजेता, वो पूरी फार्म में हैं, हर फ्रेम पर छाए हुए हैं #VijayDeverakonda #KingdomTrailer.”

फिल्म के बारे में…

किंगडम के डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी (Gowtam Tinnanuri) और प्रोड्यूसर एस. नागा वामसी हैं. वहीं, इसमें विजय देवरकोंडा के अलावा सत्यदेव और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म दुनियाभर में 31 जुलाई 2025 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Animal Park Release Date: बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अब पता…

Previous article Viral Video: कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है! वाहन से लटकते बच्चे का वीडियो देखकर नहीं रुकेंगी हंसी
Next article Saran News : छात्रों के पास स्नातक में नामांकन का आज अंतिम अवसर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel