[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Vidhu Vinod Chopra Birthday: जब डायरेक्टर विधु विनोद ने 2 हजार रुपए बचाने के लिए रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम

Vidhu Vinod Chopra Birthday: जब डायरेक्टर विधु विनोद ने 2 हजार रुपए बचाने के लिए रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम

0
Vidhu Vinod Chopra Birthday: जब डायरेक्टर विधु विनोद ने 2 हजार रुपए बचाने के लिए रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम

Vidhu Vinod Chopra Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री को 12वीं फैल, पीके, मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स जैसी बेहतरीन फिल्मों से नवाजने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं. वह इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर्स की लिस्ट में शुमार हैं. आज विधु विनोद चोपड़ा का 72वां जन्मदिन है. उनके इस खास दिन पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े दिलजस्प किस्सों के बारे में बताएंगे.

विधु विनोद चोपड़ा के बारे में

विधु विनोद चोपड़ा का जन्म 5 सितंबर को को श्रीनगर में हुआ था. विधु विनोद एक निर्देशक और निर्माता होने के अलावा स्टोरी राइटर और एडिटर भी हैं. यह बातें बयां करती है कि विधु विनोद चोपड़ा बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी हैं.

Also Read: Ott Adda: अगर फोकलोर के है फैन तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते है ये 4 शानदार कहानियां

विधु विनोद चोपड़ा की पर्सनल लाइफ

विधु विनोद चोपड़ा, जितनी अपनी बेहतरीन फिल्मों से सुर्खियां बटोरते हैं. उससे कई ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी के लिए लाइमलाइट में बने रहते हैं. दरअसल, विधु विनोद ने कुल 3 शादियां की है. उन्होंने साल 1976 में पहली शादी एडिटर रेनू सलूजा से की थी. लेकिन आपसी तालमेल ठीक न बैठने की वजह से दोनों ने साल 1983 में तलाक ले लिया. इसके 2 साल बाद साल 1985 में उन्होंने अपनी दूसरी शादी शबनम सुखदेव से की. 4 साल शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद दोनों साल 1989 में अलग हो गए. इसके ठीक एक साल बाद 1990 में विधु ने अपनी तीसरी शादी अनुपमा चोपड़ा से रचाई.

Also Read: Ott Adda: आपके वीकेंड को मजेदार बनाने आ रही है ये सस्पेंस थ्रिलर सीरीज

2 हजार बचाने के लिए बने एक्टर

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ के लिए बतौर प्रोडक्शन कंट्रोलर काम कर रहे थे. एक दिन फिल्म के महाभारत शूटिंग के क्लाइमैक्स सीन के बीच दुशासन का किरदार निभाने वाले एक्टर ने 2 हजार की मांग कर दी. उस एक्टर की फीस 500 रुपये तय की गई थी. लेकिन फिल्म का बजट टाइट था और एक्टर की जिद ज्यादा तब विधु विनोद ने कुछ ऐसा कदम उठाया, जिससे सेट पर मौजूद सभी हैरान रह गए. दरअसल, विधु विनोद तुरंत चेंजिंग रूम में गए और दुशासन के गेटअप में तैयार होकर सेट पर आ गए. इसके बाद उन्होंने दुशासन के 3 मिनट के रोल को किया. और ऐसे की विनोद एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्टोरी राइटर और एडिटर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी बन गए.

Entertainment Trending Videos

Previous article Bihar: पति ने बेवफा पत्नी को अपनाया तो बैठी पंचायत, दंपति को अर्धनग्न करके ढोल-बाजे के साथ गांव में घुमाया
Next article Happy Teacher’s Day 2024: उन गुरुओं को नमन, जिसने जीवन सफल बनाया
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel