[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Vedaa के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी की किस बात पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा ‘क्या मैं आपको बेवकूफ कह…’

Vedaa के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी की किस बात पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा ‘क्या मैं आपको बेवकूफ कह…’

0
Vedaa के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी की किस बात पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा ‘क्या मैं आपको बेवकूफ कह…’

Vedaa: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ के प्रमोशन में बिजी हैं. वेदा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ इंटरनेट सेंसेशन शरवरी भी एक्शन अवतार में नजर आएंगी. ऐसे में अब फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ाने के लिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. बीते दिन इसका लॉन्च इवेंट भी रखा गया था. इस दौरान पैपराजी ने जॉन अब्राहम से एक ऐसा सवाल कर दिया, जिसपे उन्हें पैप्स को ‘बेवकूफ’ बोलना पड़ गया. आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला.

क्या मैं आपको बेवकूफ कह सकता हूं

जॉन अब्राहम स्टारर ‘वेदा’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट गुरुवार को था. इस दौरान एक्टर से फिल्म से जुड़े कई तरह के सवाल किए गए. लेकिन उस बीच उनसे एक सवाल ऐसा कर दिया गया कि वह भड़क गए. दरअसल, जॉन अब्राहम से एक रिपोर्टर ने उनकी फिल्म ‘वेदा’ को रिपीट कंटेंट बताया. रिपोर्ट की इस बात पर जॉन ने कहा कि, ‘क्या मैं आपको बेवकूफ कह सकता हूं. पहले फिल्म देखें उसके बाद जज कीजिए, फिर जो भी आप कहना चाहे.’ आगे उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में मेरा काम पूरी तरह से अलग है यह फिल्म पूरी तरह से अलग है, जैसे मैंने काम किया है. कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए, पहले फिल्म देखें.

Also Read Vedaa tariler:  जॉन अब्राहम की ‘वेदा’, जातिवाद और अन्याय के खिलाफ एक तगड़ी एक्शन थ्रिलर

Also Read Baby john: वरुण धवन के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाई धूम

हर चीज रिकॉर्ड मत करना

जॉन अब्राहम ने पैपराजी को आगे मजाकिया अंदाज में चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि बहुत लंबा समय हो गया है आप सबके सामने आए हुए. थोड़ा सांस लेने दो. और हर चीज रिकॉर्ड मत करना. मैने सबका चेहरा देखा है, मैं भी देखता हूं सबको. मेरे साथ कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं.

फिल्म के बारे में

निखिल आडवाणी के निर्देशित वेद 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देगी इस फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के अलावा तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस अपकमिंग फिल्म को जी स्टूडियोज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है.

Entertainment Trending Videos

Previous article Sawan Shivratri 2024: आज दुर्लभ संयोग में करें श्रावण शिवरात्रि की पूजा, जानें शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का शुभ समय और आरती
Next article बिहार के 61 दंपती स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का बनेंगे विशेष मेहमान, जानें कैसे हुआ चयन…
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel