[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Valentines Day OTT Release: वैलेंटाइन डे होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, स्ट्रीम होगी ये मजेदार फिल्में

Valentines Day OTT Release: वैलेंटाइन डे होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, स्ट्रीम होगी ये मजेदार फिल्में

0
Valentines Day OTT Release: वैलेंटाइन डे होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, स्ट्रीम होगी ये मजेदार फिल्में
Valentines Day OTT Release

Valentines Day OTT Release: वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप भी इस हफ्ते अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको 14 फरवरी को ओटीटी पर आने वाली फिल्मों के नाम बताएंगे, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है. इस लिस्ट में यामी गौतम की फिल्म धूम धाम से लेकर एक्शन-थ्रिलर फिल्म मार्को शामिल है. आइए बताते हैं आपको पूरी लिस्ट.

धूम धाम

यामी गौतम और प्रतीक गांधी की मोस्ट अवेटेड फिल्म धूमधाम एक रोम कॉम फिल्म है, जो 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म की कहानी एक नए शादीशुदा जोड़े की पहली रात के ईद-गिर्द घूमती है, जिसमें आपको भरपूर प्यार और एक्शन देखने को मिलने वाला है.

प्यार टेस्टिंग

14 फरवरी को zee5 पर आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘प्यार टेस्टिंग’ की कहानी एक अरेंज मैरिज कपल के ईद-गिर्द है, जिसमें इमोशनल रोमांस का बढ़िया मेल है.

मार्को

उन्नी मुकुंदन की हाई-आऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘मार्को’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद सोनी लिव पर 14 फरवरी को स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में आपको खूब सारा मारधाड़ और एक्शन देखने को मिलेगा.

कधलिका नेरामिल्लै

कधलिका नेरामिल्लै 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में रवी मोहन और निथ्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढ़े: Sanam Teri Kasam OTT: इस वैलेंटाइन ओटीटी पर देखें हर्षवर्धन-मावरा की ‘सनम तेरी कसम’, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Previous article पैट कमिंस के घर आई ‘बेबी एडी’, पत्नी बेकी ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, जानें बेटी का पूरा नाम क्या है?
Next article Delhi Chunav Result Video : फूट-फूटकर रोया बीजेपी कार्यकर्ता, देखें वीडियो
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel