[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास

‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास

0
‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास
Valentine Week Special Web Series On OTT

Valentine Day Special Web Series On OTT: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे प्यार का इजहार करने का खास मौका होता है. कोई डिनर डेट प्लान करता है, तो कोई लंबी ड्राइव. लेकिन अगर इस बार आपका मूड घर पर आराम से पार्टनर के साथ कुछ अच्छा देखने का है, तो ये रोमांटिक वेब सीरीज आपकी शाम को यादगार बना सकती हैं. इन कहानियों में कॉलेज का पहला क्रश है, दोस्ती की मिठास है और रिश्तों की वो सच्चाई भी, जो दिल को छू जाए.

मिसमैच्ड (Mismatched)

Image 96
‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास 7

प्राजक्ता कोहली और रोहित सराफ की यह सीरीज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. कॉलेज लाइफ, करियर के सपने और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. इसे देखते हुए आपको अपना कैंपस और वो खास इंसान जरूर याद आएगा. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

लिटिल थिंग्स (Little Things)

Image 97
‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास 8

काव्या और ध्रुव की कहानी बड़े ड्रामे की नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों में छिपे प्यार की है. चार सीजन में फैली यह सीरीज रिश्ते की सादगी और गहराई को खूबसूरती से दिखाती है. कपल्स के लिए यह परफेक्ट वॉच है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

कॉलेज रोमांस (College Romance)

Image 98
‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास 9

तीन दोस्तों की मस्ती और उनकी अलग-अलग लव स्टोरीज इस सीरीज की जान हैं. हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया कॉलेज जीवन आपको अपने पुराने दिनों में ले जाएगा. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

फ्लेम्स (Flames)

Image 99
‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास 10

कोचिंग क्लास, पढ़ाई का दबाव और पहली मोहब्बत- ‘फ्लेम्स’ इन्हीं भावनाओं का मेल है. इसे देखते हुए स्कूल-कॉलेज के दिन और वो मासूम सा प्यार फिर से याद आ जाएगा. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर आप देख सकते हैं.

देहाती लड़के (Dehati Ladke)

Image 100
‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास 11

कॉलेज में नए माहौल और पहले प्यार की मीठी-सी फीलिंग को यह सीरीज बेहद सहज तरीके से पेश करती है. इसे देखकर पहला क्रश जरूर याद आएगा. यह सीरीज आप अमेजन मिनी टीवी (Amazon miniTV) पर देख सकते हैं.

इस वैलेंटाइन वीक, अगर आप दिल को हल्का और मुस्कुराहट से भरी शाम चाहते हैं, तो इन सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

यह भी पढ़ें: ओ रोमियो से तू या मैं तक, इस शुक्रवार सिनेमाघरों में लगेगा इन रोमांटिक फिल्मों का मेला

Previous article पठन-पाठन के नये हस्तनिर्मित टीचिंग मटीरियल से रूबरू हुए लोग
Next article गढ़वा विधायक को राहत नहीं: अलकतरा घोटाला केस में आरोप तय, जानें अब आगे क्या
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel