[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Vadh 2 OTT Release: एक साधारण गार्ड, एक कैदी और जेल के अंदर छुपा सच, जानिए कब और कहां देखें ‘वध 2’

Vadh 2 OTT Release: एक साधारण गार्ड, एक कैदी और जेल के अंदर छुपा सच, जानिए कब और कहां देखें ‘वध 2’

0
Vadh 2 OTT Release: एक साधारण गार्ड, एक कैदी और जेल के अंदर छुपा सच, जानिए कब और कहां देखें ‘वध 2’
वध 2 ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Vadh 2 OTT Release: क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. अगर आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो अब आपके पास इसे घर बैठे देखने का अच्छा मौका है. यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए सस्पेंस को और बढ़ा दिया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “क्या वध में ही न्याय है? शिवपुरी जिला जेल का राज जल्दी खुलेगा.”

अब सवाल ये है कि आखिर इस बार कहानी में क्या नया मोड़ आने वाला है? आइए जानते हैं फिल्म की कहानी और बाकी जरूरी डिटेल्स.

फिल्म की कहानी क्या है?

‘वध 2’ की कहानी एक जेल के अंदर की है. इसमें शंभूनाथ नाम का एक साधारण आदमी होता है, जो जेल में गार्ड की नौकरी करता है. उसकी जिंदगी आसान नहीं है, क्योंकि उसे पैसों की दिक्कत रहती है. जेल में उसकी दोस्ती मंजू नाम की एक कैदी से हो जाती है. मंजू कई सालों से जेल में है और कहती है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन फिर भी सजा काट रही है. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करने लगते हैं.

सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तभी जेल में एक खतरनाक कैदी केशव आता है. उसके बड़े-बड़े लोगों से संबंध होते हैं, इसलिए सब उससे डरते हैं. एक दिन वह एक नए कैदी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है. उसे बचाने के लिए मंजू गुस्से में आकर केशव को मार देती है. शंभूनाथ यह सब देख लेता है, लेकिन वह सच बताने की बजाय इसे छिपा देता है.

अब कहानी में सबसे बड़ा सवाल यह बन जाता है कि क्या मंजू ने सही किया या गलत? और शंभूनाथ का सच छिपाना ठीक है या नहीं? यही इस फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस है.

स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं?

इस फिल्म में एक बार फिर शानदार कलाकार नजर आएंगे:

  • संजय मिश्रा – शंभूनाथ मिश्रा
  • नीना गुप्ता – मंजू सिंह
  • कुमुद मिश्रा – अधीक्षक प्रकाश सिंह
  • अमित के. सिंह – इंस्पेक्टर अतीत सिंह
  • शिल्पा शुक्ला – रजनी शर्मा
  • योगिता बिहानी – नैना कुमारी

इन सभी कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म को और भी खास बना दिया है.

क्यों देखें वध 2?

अगर आपको सस्पेंस, क्राइम और इमोशनल कहानी पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है. इसमें एक आम इंसान की मजबूरी, डर और साहस को बहुत ही आसान लेकिन दमदार तरीके से दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Netflix New Releases This Week: ‘वध 2’ से ‘मामला लीगल हैं 2’ तक, इस हफ्ते Netflix पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

Previous article RJD विधायक फैसल रहमान ने की सीएम नीतीश से मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Next article पटना जू हुआ हाईटेक,अब स्मार्ट तरीके से लें वाइल्डलाइफ का मजा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel