[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Vaazha 2 OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘वाझा 2’ अब OTT पर, जानें कहां करें स्ट्रीम

Vaazha 2 OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘वाझा 2’ अब OTT पर, जानें कहां करें स्ट्रीम

0
Vaazha 2 OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘वाझा 2’ अब OTT पर, जानें कहां करें स्ट्रीम
वाझा 2 OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Vaazha 2 OTT Release: थिएटर में शानदार कमाई करने के बाद अब मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रोस’ OTT पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को युवाओं ने इसकी मजेदार कहानी, दोस्ती और इमोशनल पलों की वजह से खूब पसंद किया था. अगर आप भी इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी OTT रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और कहानी से जुड़ी पूरी डिटेल.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म?

‘वाझा 2’ अब JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी उपलब्ध है. यानी अब अलग-अलग भाषाओं के दर्शक भी इस फिल्म का मजा घर बैठे ले सकते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन

Image 94
Vaazha 2 ott release: मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘वाझा 2’ अब ott पर, जानें कहां करें स्ट्रीम 3

यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के कुछ ही दिनों में इसने जबरदस्त कमाई कर ली. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 129.09 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड 234.87 करोड़ की कमाई की और साल की सबसे बड़ी मलयालम हिट फिल्मों में शामिल हो गई.

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी चार दोस्तों के आसपास घूमती है, जो कॉलेज लाइफ के बाद अब असली जिंदगी की परेशानियों का सामना कर रहे हैं. नौकरी, परिवार की उम्मीदें और भविष्य की चिंता उनके रिश्तों को मुश्किल में डाल देती है. लेकिन इन सबके बीच उनकी दोस्ती बनी रहती है. फिल्म में कॉमेडी के साथ इमोशनल पल भी देखने को मिलते हैं, जो युवाओं को खुद से जुड़ा हुआ महसूस कराते हैं.

कौन-कौन आए फिल्म में नजर?

फिल्म में कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, जिनमें अजू कुरियन वर्गीस और अल्फोंस पुथरेन जैसे नाम शामिल हैं. सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को और मजेदार बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Dacoit OTT Release: थिएटर में मिस कर दी? अब OTT पर देखें क्राइम और रोमांस से भरी फिल्म ‘डकैत’

Previous article Jamshedpur news. शादी के पहले लड़का व लड़की को थैलेसीमिया की जांच करना जरूरी : डॉ टीके चटर्जी
Next article जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए किस Rank पर मिलेगा टॉप आर्किटेक्चर कॉलेज में एडमिशन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel