[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ustaad Bhagat Singh OTT Release: OTT पर आ रही है पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहां देखें

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: OTT पर आ रही है पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहां देखें

0
Ustaad Bhagat Singh OTT Release: OTT पर आ रही है पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहां देखें
उस्ताद भगत सिंह ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब थिएटर के बाद OTT पर आने के लिए तैयार है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं. आइए बताते हैं फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

OTT रिलीज कब और कहां?

यह फिल्म 16 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी. खास बात यह है कि फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध होगी. यानी आप अपनी पसंद की भाषा में इसे आसानी से देख सकते हैं.

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के की है, जिसे एक अच्छे और समझदार टीचर पालते हैं. वही टीचर उसे “भगत सिंह” नाम देते हैं और उसे सही-गलत की समझ सिखाते हैं.

बड़ा होकर वही लड़का एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर बनता है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके पुराने गुरु, जो अब मुख्यमंत्री हैं, पर हमला होता है। इसके बाद वह सच्चाई और न्याय के लिए बड़ी लड़ाई लड़ता है.

यह फिल्म दिखाती है कि सही काम करना कितना जरूरी होता है, चाहे सामने कितनी भी ताकत क्यों न हो.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला और राशि खन्ना भी नजर आती हैं. इसके अलावा कई और बड़े कलाकार भी फिल्म में अहम रोल निभाते हैं.

उस्ताद भगत सिंह की कमाई

Image 130
Ustaad bhagat singh ott release: ott पर आ रही है पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानिए कब और कहां देखें 3

फिल्म को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. इसके बावजूद इसने भारत में लगभग 72.19 करोड़ रुपये और दुनिया भर में करीब 96.6 करोड़ रुपये की कमाई की.

क्यों देखें ये फिल्म?

अगर आपको एक्शन, इमोशन और सच्चाई के लिए लड़ने वाली कहानी पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए अच्छी है. अब इसे देखने के लिए थिएटर जाने की जरूरत नहीं, आप आराम से घर बैठे देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Anil Kapoor 24 On OTT: जय सिंह राठौड़ बनकर फिर लौटे अनिल कपूर, इस दिन OTT पर स्ट्रीम होगी ’24’

Previous article ₹1 में नया SIM, 2GB डेली डेटा और कॉलिंग, BSNL फिर लाया Freedom Plan
Next article कितनी संपत्ति की मालकिन थीं सुरों की मल्लिका आशा भोसले ?
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel