[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Uorfi Javed का छलका दर्द, बोलीं- अभी तक नहीं मिला बड़ा मौका, मैं अभी भी इंतजार में हूं

Uorfi Javed का छलका दर्द, बोलीं- अभी तक नहीं मिला बड़ा मौका, मैं अभी भी इंतजार में हूं

0
Uorfi Javed का छलका दर्द, बोलीं- अभी तक नहीं मिला बड़ा मौका, मैं अभी भी इंतजार में हूं
उर्फी जावेद, फोटो- इंस्टाग्राम

Uorfi Javed ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात खुलकर रखी. उन्होंने बताया कि उन्हें अभी भी लगता है कि उन्हें इंडस्ट्री में अपना बड़ा मौका नहीं मिला है. वह आज भी उस एक मौके का इंतजार कर रही हैं, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाए. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

रियलिटी शोज से थीं बड़ी उम्मीदें

उर्फी ने बताया कि उन्हें अपने रियलिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ से बहुत उम्मीदें थीं. उन्होंने इस शो के लिए बहुत मेहनत की थी, यहां तक कि उन्होंने अपनी सेहत तक का ख्याल नहीं रखा. उन्हें लगा था कि यह शो उनकी जिंदगी बदल देगा. बाद में ‘द ट्रेटर इंडिया’ जीतने के बाद भी उन्हें उम्मीद थी कि अब उन्हें बहुत नाम और पैसा मिलेगा और वह एक “हाउसहोल्ड नेम” बन जाएंगी. लेकिन उनकी उम्मीदों के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ, जिससे वह थोड़ी निराश हैं.

ट्रोलिंग और धमकियों का भी किया सामना

उर्फी ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें अपने करियर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार बुरी तरह ट्रोल किया गया, गालियां दी गईं और यहां तक कि नेताओं और इंडस्ट्री के लोगों से भी धमकियां मिलीं. इस वजह से उन्हें कई बार पुलिस स्टेशन तक जाना पड़ा.

उन्होंने यह भी कहा कि एक समय ऐसा था जब लोग अगर उनकी तारीफ करते थे, तो वह रोने लगती थीं, क्योंकि वह सिर्फ बुरे कमेंट्स सुनने की आदी हो गई थीं.

अब भी है उस एक मौके का इंतजार

उर्फी ने कहा कि वह अभी भी खुद से पूछती हैं कि “मेरा टाइम कब आएगा?” उन्होंने बताया कि वह हमेशा चाहती थीं कि लोग उन्हें स्वीकार करें और उनकी तारीफ करें. उन्होंने अपने लिए एक अलग और मुश्किल रास्ता चुना है, इसलिए उन्हें ज्यादा संघर्ष करना पड़ा.

आज भी वह उस एक बड़े मौके का इंतजार कर रही हैं, जो उनकी जिंदगी बदल दे.

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने Chirag Paswan संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते

Previous article करें ये उपाय, श्रीकृष्ण की कृपा से होगी श्रेष्ठ संतान
Next article जनता के बीच रहकर समाज को सुधारेंगे : प्रशांत
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel