[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Fact Check: क्या उर्फी जावेद ने बदल लिया अपना धर्म और बन गईं ‘रीता भारद्वाज’? वायरल दावे पर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Fact Check: क्या उर्फी जावेद ने बदल लिया अपना धर्म और बन गईं ‘रीता भारद्वाज’? वायरल दावे पर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

0
Fact Check: क्या उर्फी जावेद ने बदल लिया अपना धर्म और बन गईं ‘रीता भारद्वाज’? वायरल दावे पर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
उर्फी जावेद का धर्म बदलने से जुड़ा फैक्ट चेक, फोटो- इंस्टाग्राम

Uorfi Javed Religion Change Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डीडी न्यूज की एक पूर्व पत्रकार ने दावा किया कि उर्फी जावेद ने अपना नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ रख लिया है और उन्होंने धर्म परिवर्तन भी कर लिया है. इतना ही नहीं, वीडियो में उर्फी के कपड़ों को लेकर भी कई बातें कही गईं और दावा किया गया कि वह सिर्फ “आधे नंगे कपड़े” पहनने की वजह से मशहूर हैं. अब इन दावों पर खुद उर्फी जावेद ने चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है.

Uorfi Javed Reaction: उर्फी जावेद ने क्या कहा?

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने न अपना नाम बदला है और न ही धर्म बदला है. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि वह किसी भी धर्म को नहीं मानती हैं.

उर्फी ने आगे कहा कि अगर किसी को उनकी आलोचना करनी है तो बेझिझक करे, लेकिन फेक न्यूज फैलाने से बचे. उन्होंने पत्रकार को सलाह देते हुए लिखा कि किसी के बारे में कुछ भी कहने से पहले थोड़ा होमवर्क कर लेना चाहिए.

यहां देखें उर्फी जावेद की स्टोरी-

Image 1696
Fact check: क्या उर्फी जावेद ने बदल लिया अपना धर्म और बन गईं 'रीता भारद्वाज'? वायरल दावे पर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई 4

Uorfi Javed Allegation: उर्फी ने लगाया परेशान करने वाले मैसेज भेजने का आरोप

उर्फी जावेद का दावा है कि पोस्ट शेयर करने के बाद उस महिला ने उन्हें कई आपत्तिजनक और परेशान करने वाले मैसेज भेजे. उनके मुताबिक, बाद में महिला ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया और उन्हें ब्लॉक भी कर दिया.

उर्फी ने यह भी बताया कि वे उन मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर नहीं कर सकतीं, क्योंकि उनमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था.

यहां देखें उर्फी जावेद की स्टोरी-

Image 1695
Fact check: क्या उर्फी जावेद ने बदल लिया अपना धर्म और बन गईं 'रीता भारद्वाज'? वायरल दावे पर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई 5

Uorfi Javed Career: इन शोज से मिली पहचान

उर्फी जावेद अपने अलग फैशन स्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कसौटी जिंदगी की 2’, ‘बेपनाह’, ‘चंद्र नंदिनी’ और कई दूसरे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. साल 2025 में उन्होंने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का खिताब भी अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद को किसने पीटा? आंख के नीचे काले निशान देख फैंस हुए परेशान, वायरल हो रही ये तसवीर

यह भी पढ़ें: Urfi Javed Skincare Tips: उर्फी जावेद जैसा आप भी पाना चाहती हैं ग्लो, तो आजमाएं ये स्किन केयर टिप्स

Previous article क्या बिहार शिक्षा विभाग में हुआ अरबों का घोटाला? सुधाकर सिंह ने किया दावा, जानें पूरा मामला
Next article हजरत पैगंबर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गिरिडीह में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel